Rajasthan fake invitations

Rajasthan fake invitations: शादी के न्योते से रहें सावधान! राजस्थान में चला ‘वेडिंग ई-इन्वाइट स्कैम’

Rajasthan fake invitations: अगर आपके मोबाइल पर किसी की शादी का ई-इन्विटेशन आया है, तो उसे खोलने से पहले सावधान हो जाइए! क्योंकि राजस्थान में एक नया वेडिंग ई-इन्वाइट स्कैम सामने आया है, जिसमें लोगों के फोन हैक किए जा रहे हैं।

दरअसल, साइबर अपराधी इन दिनों मोबाइल पर नकली शादी के न्योते यानी ई-निमंत्रण लिंक भेज रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक या ‘आमंत्रण.apk’ नाम की फाइल पर क्लिक करता है, उसके मोबाइल में एक खतरनाक एप्लिकेशन इंस्टॉल हो जाता है।

साइबर अपराध शाखा के उपमहानिरीक्षक (DIG) विकास शर्मा के अनुसार, यह कोई सामान्य ऐप नहीं, बल्कि एक ‘बैकडोर मैलवेयर’ है, जो यूजर के फोन को पूरी तरह हैक कर सकता है। इंस्टॉल होने के बाद यह मैलवेयर चुपचाप फोन से एसएमएस, कॉन्टैक्ट्स, कैमरा और फाइल्स जैसी संवेदनशील जानकारी एक्सेस कर लेता है। इसके बाद अपराधी उसी डेटा का इस्तेमाल कर बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी चोरी और पासवर्ड हैक करने जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने आम जनता को चेतावनी दी है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आए ई-निमंत्रण लिंक या गिफ्ट लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही यह भी सलाह दी गई है कि कोई भी ऐप केवल Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।

Read more:- 30 दिन तक रोज़ाना 10 भीगे बादाम खाने के चौंकाने वाले फायदे

More From Author

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर धोली नदी में बन रही झील का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए मुहाना चौड़ा करने के निर्देश

Britain Train Stabbing

Britain Train Stabbing: ब्रिटेन में चलती ट्रेन में चाकू से हमला, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *