Uttarakhand Silver Jubilee Celebrations : नौ नवंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

Uttarakhand Silver Jubilee Celebrations : नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। अनुमान है कि इस अवसर पर एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जुट सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल तक की विशेष योजनाएं तैयार की हैं। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ के प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जबकि स्वास्थ्य और आपात सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।

जनता को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते है पीएम

कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य की जनता को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं। स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बहुस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है। सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण होगा जब प्रधानमंत्री मोदी राज्य स्थापना दिवस पर जनता को संबोधित करेंगे।

यह रहेगा पीएम का पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पीएम सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) आएंगे। वहीं से भीतर एफआरआई में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 1:15 बजे तक रहेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे तक पीएम के वापस लौटने की आशंका जताई जा रही है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

DEHRADUN : ऑल राउंडर स्नेह राणा का देहरादून एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

Winter session of Parliament : संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी