UP News: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। यूपी सरकार ने 1 दिसंबर 2025 से एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसमें बकाया बिल पर लगा ब्याज पूरी तरह माफ किया जाएगा और पहली बार मूल बिल पर भी छूट मिलेगी। इस योजना का नाम ‘बिजली बिल राहत योजना’ रखा गया है। आज हम इसी योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइये शुरू करते है.
बिजली बिल राहत योजना 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। और इसके तहत बकाया बिल पर 100% ब्याज माफ होगा और पहली बार मूल बिल पर 25% छूट मिलेगी। उपभोक्ता चाहे तो बिल एक साथ भर सकते हैं या आसान किस्तों में भुगतान कर सकते हैं।
इस योजना के लाभार्थी होंगे:
- 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता।
- 1 किलोवाट तक के कमर्शियल कनेक्शन वाले दुकानदार।
योजना में बिजली बिल को आसान किश्तों में जमा करने, बढ़े हुए बिल को औसत खपत के हिसाब से कम करने, और बिजली चोरी से जुड़े मामलों में राहत जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। यानी बकाया बिल या कानूनी मामलों से जुड़ी परेशानी वाले लोग भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
लाभ लेने के लिए उपभोक्ता UP Power Corporation की वेबसाइट (uppcl.org), UPPCL Consumer App, विभागीय कार्यालय, फिनटेक एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय ₹2,000 जमा करना होगा, जो बाद में बिल से घटा दिया जाएगा।
यूपी सरकार का कहना है कि यह योजना उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बोझ से राहत देने और भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लाई गई है।
Read more:- UP News Hindi: बिसौली कोतवाली में नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

