44वीं नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप – पलवल की श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित 3 दिवसीय 44 वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला हरियाणा एवं महाराष्ट्र के बीच हुआ जिसमें हरियाणा प्रदेश की टीम विजयी रही खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने विजेता प्रथम द्वतीय टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने 2030 में इंडिया में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि मेजबानी को लेकर जो कांग्रेस सवाल उठा रही है। वह कांग्रेस की छोटी मानसिकता है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में संसद के सामने हरियाणा कांग्रेस के सांसदों ने दीपेंद्र हुडडा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था।जिसमें उन्होंने कहा था कि जब मेडल हरियाणा के खिलाड़ी का रहे हैं। तो फिर कॉमनवेल्थ की मेजबानी गुजरात जो एक भी मेडल नहीं ल सका वह क्यों कर रहा है उसी को लेकर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने यह जवाब दिया है। और कहा है। कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन की लेकर चलते है। और कांग्रेस जो इस तरह की बात कर रही । वह उसकी छोटी मानसिकता है हम गुजरात, कर्नाटक, या देश के किसी अन्य कोने में कहीं गेम्स हों हम समान रूप से देखते हैं।

हमारी चिंता है कि हरियाणा के खिलाड़ी हर गेम्स में मेडल कैसे जीते और कांग्रेस से हमारा प्रश्न है जब 2010 में कांग्रेस की सरकार थी तब भी हरियाणा मेडलों की खान था तब भी खेलों का पावर हाउस था और दिल्ली में गेम्स हुए एक भी मैच हरियाणा में क्यों नहीं करा पाए 1982 में हरियाणा खेलों का पावर हाउस था तब भी कोई गेम हरियाणा में नहीं करा पाए। कांग्रेस ओछी मानसिकता दोहरे चरित्र की बात करती है यह देश को तोड़ने की बात करते हैं हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं और देश का जो भी प्रदेश खेलो से वंचित है हम उसकी तरफ आगे बढ़ते हैं।

Why हरियाणा की Netball जीत खास है?
44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा की जीत राज्य के sports ecosystem के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। का उत्साह बढ़ाया।
- पलवल में तीन दिवसीय championship का आयोजन
- फाइनल में हरियाणा और महाराष्ट्र आमने-सामने
- हरियाणा की टीम ने हासिल की जीत
- खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया
- खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम रहे मुख्य अतिथि
Haryana Sports vs Hosting Debate: क्या है मुद्दा?
एक तरफ हरियाणा की टीम ने नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में जीत दर्ज की, वहीं दूसरी तरफ Commonwealth Games 2030 की hosting को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है।
| मुद्दा | हरियाणा सरकार का पक्ष | कांग्रेस का सवाल |
|---|---|---|
| Netball Championship | हरियाणा ने खिताब जीता | खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर जोर |
| Commonwealth Games 2030 | देश के किसी भी राज्य में आयोजन का समर्थन | गुजरात को hosting मिलने पर सवाल |
| Sports Development | पूरे देश में खेलों को बढ़ावा | हरियाणा को अधिक अवसर देने की मांग |
| Political Vision | “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” | हरियाणा के खेल योगदान पर focus |
FAQs
1. 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप कहां आयोजित हुई?
44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पलवल की श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में किया गया।
2. नेटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल किन टीमों के बीच हुआ?
फाइनल मुकाबला हरियाणा और महाराष्ट्र की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा विजयी रहा।
3. विजेता खिलाड़ियों को किसने सम्मानित किया?
खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
4. Commonwealth Games 2030 को लेकर गौरव गौतम ने क्या कहा?
उन्होंने hosting को लेकर कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के किसी भी राज्य में खेल आयोजन होना राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
5. कांग्रेस ने Commonwealth Games की hosting को लेकर क्या सवाल उठाया था?
हरियाणा कांग्रेस के सांसदों ने सवाल उठाया था कि जब हरियाणा के खिलाड़ी बड़ी संख्या में medals जीतते हैं, तो Commonwealth Games की hosting गुजरात को क्यों दी जा रही है।

