Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन तान्या मित्तल आखिरकार अपने घर लौट आई हैं। घर पहुंचते ही उनका स्वागत काफी खास अंदाज में हुआ। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। ये वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपने पिता से गले मिलते ही भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के साथ-साथ आंसू भी नजर आए। इस दौरान उनकी मां भी उन्हें सहारा देती दिखाई दी। बता दें तान्या को गेट पर फूलों की माला पहनाकर स्वागत भी किया गया है।
वीडियो देख फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे है- एक यूजर ने लिखा – तान्या आप रो मत, आप बहुत स्ट्रांग हो. वही दूसरे यूजर ने कहा-बीबी क्वीन तान्या, वही तीसरे यूजर ने लिखा- आप हमारे लिए बिग बॉस 19 की विजेता हैं.
बता दें तान्या मित्तल ने बिग बॉस के दौरान अपनी बेबाकी और मासूमियत से दर्शकों का दिल जीता है। भले ही उन्होंने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। शो में तान्या अक्सर अपने घर और परिवार के बारे में बताती थीं, लेकिन हमेशा सम्मान से रहती थीं और किसी का नाम या निजी बात नहीं बताती थीं।
बिग बॉस से बाहर आने के बाद तान्या को अपना पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट और एक ब्रांड ऐड भी मिला। हाल ही में वह एक सैलून सर्विस ब्रांड के ऐड में नजर आईं, जिसमें उन्होंने कोरियाई ब्यूटी सर्विस का प्रमोशन किया। इस ऐड में तान्या पिंक साड़ी में दिखाई दीं और उनके स्टाइल और परफॉर्मेंस को फैंस ने खूब पसंद किया। बता दें बिग बॉस 19 में तान्या तीसरी रनर-अप रहीं, जबकि गौरव खन्ना शो के विजेता बने।
Read more:- BB19 Success Party में सभी कंटेस्टेंट्स ने मचाया धमाल, देखें तस्वीरें
Also Follow HNN24x7 on Youtube

