IGL share price: नया साल आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सरकार लोगों के लिए नए बदलाव लेकर आ रही है। 1 जनवरी 2026 से एक नया नियम लागू होने जा रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने बड़ा फैसला लेते हुए गैस के टैरिफ जोन को 3 से घटाकर 2 कर दिया है। पहले गैस ट्रांसपोर्टेशन के लिए दूरी के आधार पर 3 जोन तय थे। इस फैसले से CNG और घरेलू PNG इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।
क्या हुआ बदलाव?
- 300 किलोमीटर तक गैस ले जाने पर टैरिफ होगा ₹54 प्रति
- MMBTU 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर टैरिफ होगा ₹102.86 प्रति
- MMBTU CNG और घरेलू PNG ग्राहकों के लिए पूरे देश में ₹54 प्रति MMBTU का ही टैरिफ लागू होगा
कितनी सस्ती होगी CNG और PNG?
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस नए फैसले से CNG की कीमत में करीब ₹1.25 से ₹2.50 प्रति किलो की कमी आ सकती है और घरेलू PNG के दाम ₹0.90 से ₹1.80 प्रति SCM तक घट सकते हैं। वहीं, इस फैसले से ईंधन और घर का गैस बिल, दोनों सस्ते होने की उम्मीद है।
किन लोगों को फायदा मिलेगा?
इस फैसले से देश की 40 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के तहत आने वाले 312 शहरों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। CNG कार, ऑटो और बस चलाने वालों के साथ-साथ घरों में PNG इस्तेमाल करने वालों का खर्च कम होगा।
कंपनियों पर रहेगी नजर
PNGRB ने साफ कहा है कि टैरिफ में कटौती का पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए रेगुलेटर यह भी देखेगा कि गैस कंपनियां वास्तव में कीमतें घटा रही हैं या नहीं।
Read more:- Delhi Metro News Update: दिल्ली में आएगी नई मेट्रो लाइन, 21 स्टेशनों के साथ बदलेगा सफर

