Sri Ganganagar News

Sri Ganganagar News: भारत-पाक सीमा पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद

Sri Ganganagar News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित रावला गांव से पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन युवकों को 20 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जांच में पता चला है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाई गई थी। मौके से चाइना मेड ड्रोन भी जब्त किया गया है।

घड़साना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी अमृता दुहन ने बताया कि रावला थाना क्षेत्र भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आता है, जहां अक्सर हेरोइन तस्करी की सूचनाएं मिलती रहती हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में सघन नाकाबंदी और गश्त शुरू की।

एसपी ने बताया कि 1 जनवरी को पुलिस गश्त पर थी, तभी 15 केएनडी पुलिया के पास नहर किनारे तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखे। उनके पास एक प्लास्टिक का कट्टा था। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा, वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

तलाशी में तीनों के पास से 4 किलो 88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि यह हेरोइन 29-30 दिसंबर की रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाई गई थी। मौके से DJI कंपनी का ड्रोन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • जगनदीप सिंह उर्फ लब्बू सिंह (26), निवासी चक 10 अनूपगढ़
  • नीटू सिंह उर्फ रवनीत सिंह (21), निवासी डबली राठान हनुमानगढ़
  • सतपाल सिंह (27), निवासी चक 04 एसटीआर घड़साना
  • एसपी अमृता दुहन ने बताया कि तीनों ने हेरोइन अपने-अपने पास छुपा रखी थी।
Sri Ganganagar News

सतपाल के बैग में ड्रोन भी मिला था, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान से हेरोइन लाने के लिए किया गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी ने यह भी बताया कि 31 दिसंबर को इन्हीं तीनों आरोपियों को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर छोड़ा गया था। लेकिन इसके बाद पुलिस को अंतरराष्ट्रीय सीमा से हेरोइन तस्करी की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।

इस बड़ी बरामदगी के बाद रावला क्षेत्र और सीमा से जुड़े इलाके पूरी तरह से सतर्क और अलर्ट मोड में हैं। ड्रोन के जरिए बढ़ती तस्करी को देखते हुए निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी अमृता दुहन ने कहा कि मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more:- Chomu Bulldozer Action : चौमूं में बुलडोजर एक्शन के दौरान मिले हथियार, जानें क्या है पूरा मामला?

More From Author

Border 2

‘Border 2’ का पहला गाना रिलीज, भारतीय जवानों ने जमाई महफ़िल

Indore News

Indore News: इंदौर में गंदे पानी से बिगड़े हालात, 10 लोगों की मौत, 1400 से ज्यादा बीमार