New Delhi World Book Fair 10 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा B2C बुक फेयर है, जहां लाखों लोग किताबें खरीदने, लेखकों से मिलने और ज्ञान के उत्सव में शामिल होते हैं। इस बार पहली बार प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है, इसलिए सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। बता दे कि इस बुक फेयर का उद्घाटन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कतर और स्पेन के मंत्री साथ में किया।

मेले की मुख्य जानकारी
तिथि: 10 से 18 जनवरी 2026 (9 दिन)
स्थान: भारत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली (हॉल नंबर 2-6)
समय: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक
प्रवेश: पूरी तरह निःशुल्क (पहली बार!)
आयोजक: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
इस साल की खास थीम

इस बार मेले की थीम ‘भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य एवं प्रज्ञा @75 है। यह स्वतंत्र भारत के 75 सालों में भारतीय सेनाओं के वीरता और बुद्धिमत्ता को समर्पित है। थीम पवेलियन में 1000 वर्ग मीटर का इमर्सिव एक्सपीरियंस है, जहां सेना के इतिहास, ऑपरेशन्स और योगदान की कहानियां दिखाई जा रही हैं। साथ ही वंदे मातरम के 150 साल और सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनियां भी हैं।
https://www.instagram.com/hnn24x7/reel/DTXFt5ZgRui/
क्या-क्या देखने को मिलेगा?

देशों से 1000+ प्रकाशक 35+
3000+ स्टॉल्स पर हर तरह की किताबें (हिंदी, अंग्रेजी, क्षेत्रीय भाषाएं)
600+ कार्यक्रम – लेखक से मुलाकात, सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम
बच्चों का पवेलियन, इंटरनेशनल कोने, ऑथर्स कॉर्नर
कतर (गेस्ट ऑफ ऑनर) और स्पेन (फोकस कंट्री) के विशेष पवेलियन
https://hnn24x7.com/somnath-swabhiman-parv-2026/
कैसे पहुंचें?
नजदीकी मेट्रो: प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन)
आसानी से पहुंचने के लिए मेट्रो या कैब का इस्तेमाल करें। पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह सिर्फ बुक फेयर नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और विचारों का महाकुंभ है। किताबों पर भारी छूट, नए लेखक, पुरानी यादें और नई प्रेरणा – सब कुछ एक जगह! परिवार के साथ जाएं, बच्चे किताबों की दुनिया में खो जाएंगे।

