Mahhi Vij: टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, माही विज का नाम तलाक के बाद नदीम नाद्ज (नदीम कुरैशी) से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है और उन पर गुस्सा जाहिर किया है, जिसमें उन्होंने यूजर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कौन हैं नदीम? आइए, हम आपको बताते हैं…
नदीम हैं कौन?
नदीम कुरैशी एक मीडिया प्रोफेशनल और प्रोड्यूसर हैं, और सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SK TV के CEO के तौर पर काम करते हैं। वह सलमान खान के टेलीविजन और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाते हैं और कई बड़े शो, जैसे ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोडक्शन में शामिल रहे हैं। नदीम माही विज और जय भानुशाली के करीबी दोस्त हैं और माही की बेटी तारा के गॉडफादर भी हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर छाए अफवाहों को लेकर नदीम चर्चा में हैं। उनका नाम सलमान खान के करीबी दोस्त और SK TV के CEO नदीम कुरैशी के साथ जोड़ा गया, जिसके बाद माही को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें और नदीम को लेकर आपत्तिजनक बातें फैलानी शुरू कर दीं, जिसे लेकर माही ने अब चुप्पी तोड़ी है।
माही विज ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
माही विज ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन सभी लोगों को नसीहत दी जिन्होंने उनका नाम नदीम के साथ जोड़ा था। वीडियो में माही ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें इस मामले में चुप रहने की सलाह दी थी, लेकिन वह चाहती थीं कि वह खुद इन अफवाहों का खंडन करें। उन्होंने कहा, ‘जो लोग हमारे बारे में जानते हैं, उन्हें यह सब बकवास लग रहा है। सिर्फ इसलिए कि हमने बिना किसी विवाद के तलाक लिया, आप लोगों को यह हजम नहीं हो रहा। आपको गंदगी चाहिए।’
माही ने आगे कहा, ‘नदीम मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और हमेशा रहेगा। आपने ‘अब्बा’ शब्द को गंदा बना दिया है। आप पर शर्म आती है… तुम लोगों पर थू है जो मेरे और नदीम के बारे में ऐसी घटिया बातें लिख रहे हो।” एक्ट्रेस ने यह भी पूछा, ‘क्या लोग अपने सबसे अच्छे दोस्तों से कभी ‘आई लव यू’ नहीं कहते? क्या आप इतने गिर सकते हो कि इस तरह की अफवाहें फैलाने लगते हो?’
नदीम और माही के रिश्ते में कभी कोई गलत इरादा नहीं था, और वह माही के लिए पिता समान हैं। माही ने बताया कि उनकी बेटी तारा ने उन्हें हमेशा ‘अब्बा’ बुलाया है, और यह उनका निजी निर्णय था। लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकाल रहे थे और इस शब्द को गंदा कर दिया था। माही ने इस पर कड़ा रुख अपनाया और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।
माही ने ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी
माही ने कहा, ‘नदीम हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं और वह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। वह एक पिता के रूप में तारा के लिए हैं और उनके लिए हमेशा ‘अब्बा’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। यह बहुत दुखद है कि कुछ लोग इस रिश्ते को गलत ढंग से पेश कर रहे हैं।’
माही ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह इस तरह की घटिया मानसिकता वाले लोगों को जवाब देना जरूरी समझती हैं ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा अपने अच्छे दोस्तों के साथ ‘आई लव यू’ जैसी बातें करती हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
Read more:- शादी के 14 साल बाद अलग हुए Mahhi Vij and Jay Bhanushali

