Jaisalmer news: क्या आपने किसी ऐसे चोर को देखा है जो चोरी भी करे और उसी घर के मालिक को तंज भी कसता हो? अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने वाले हैं, जहां एक चोर ने घर से चोरी करने के बाद लिपस्टिक से ऐसे मैसेज लिखे कि पढ़ने वालों का सिर चकरा गया। इसके अलावा, वह शराब के साथ ‘चखना’ न मिलने से नाराज भी हुआ।
यह घटना राजस्थान के जैसलमेर से आई है, जहां एक चोर ने असिस्टेंट इंजीनियर (AEN) के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की, और जाते-जाते कई ऐसे मजेदार और चौंकाने वाले संदेश लिखे, जिन्हें पढ़कर पुलिस भी हैरान है।
राजस्थान के जैसलमेर से चोरी की यह फिल्मी और अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। यहां एक चोर ने न केवल चोरी की, बल्कि जाते-जाते दीवार पर लिपस्टिक से ऐसे मैसेज लिखे कि पढ़ने वालों का सिर चकरा गया। खुद को ‘बिहारी बाबू’ बताने वाले इस चोर ने दीवारों और कागज पर कई संदेश छोड़े:
- पुलिस में शिकायत मत करना। तू मुझे भूल जाना, मैं तुझे भूल जाऊं। अगर थाने गया तो मेरा दुश्मन बन जाएगा।
- आपकी सुंदर पेन से लिख रहा हूं। तुम्हारा अन्न खाया, आनंद आया। मजबूरी में पहली बार यह काम किया है। जिंदा रहा तो एहसान नहीं भूलूंगा।
- ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू कभी नहीं मिलेगा।
यह घटना IGNP कॉलोनी की है, जहां रहने वाले इंजीनियर सोहन जांगिड़ बाहर गए हुए थे। चोर ने घर में घुसकर लैपटॉप, टीवी, नए कपड़े और परफ्यूम जैसी कीमती चीजें चुराईं। सामान समेटने के बाद चोर को घर में महंगी शराब मिली, जिसे उसने वहीं बैठकर इत्मीनान से पिया। लेकिन चखना न मिलने से नाराज होकर उसने दीवार पर लिपस्टिक से लिखा, ‘दारू रखते हो तो आलू चिप्स और चखना भी रखा करो!’
क्या कहती है पुलिस?
इंजीनियर सोहन जांगिड़ जब घर लौटे, तो दीवारों पर यह सब देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और लिपस्टिक के सैंपल लिए हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह चोर कोई शातिर अपराधी होने के साथ-साथ पुलिस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
Read more:- Indore Crime News: सस्ते कपड़ों का झांसा देकर बाइक चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

