Bharat Taxi Launch

अमित शाह आज करेंगे देश की पहली Bharat Taxi का शुभारंभ

Bharat Taxi Launch: भारत में एक नई कैब सेवा की शुरुआत हुई है, जो न केवल ड्राइवरों को उनके हक का पूरा पैसा देगी, बल्कि प्राइवेट कैब कंपनियों की मनमानी से भी छुटकारा दिलाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत टैक्सी का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का पहला सहकारी-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे ड्राइवरों द्वारा स्वामित्व वाली सेवा के रूप में शुरू किया गया है।

भारत टैक्सी की खासियत

भारत टैक्सी में ‘सारथी ही मालिक’ का सिद्धांत अपनाया गया है। इसका मतलब है कि कैब ड्राइवरों को उनके द्वारा किए गए सफर का पूरा किराया मिलेगा, जबकि ओला और उबर जैसी कंपनियां इसके मुकाबले बड़ी राशि कमिशन के रूप में काटती हैं। इन भारत टैक्सी में ड्राइवरों को पूरा पैसा मिलेगा और यह प्लेटफॉर्म कैब ड्राइवरों शून्य कमीशन पर काम करता है।

सारथियों को मिलेगा बीमा और सम्मान

भारत टैक्सी के लॉन्च के बाद पहले छह महीनों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सारथियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सारथियों को 5 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उन्हें सम्मानस्वरूप शेयर प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जिससे उन्हें इस प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक मिलेगा।

सहकारिता आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम

भारत टैक्सी को सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य सहकारिता आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम को बढ़ावा देना और ड्राइवरों को स्वामित्व और संचालन का अधिकार देना है। यह प्लेटफॉर्म विदेशी निवेश-आधारित एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स का एक स्वदेशी विकल्प प्रस्तुत करता है।

यात्रियों के लिए सुरक्षा और सुविधा

भारत टैक्सी में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सभी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा, और ऐप में इमरजेंसी SOS बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रिप हिस्ट्री जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा, भारत टैक्सी में सर्ज प्राइसिंग की समस्या भी नहीं होगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

Bharat Taxi App

भारत टैक्सी का मोबाइल ऐप भी अब उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उपयोगकर्ता और ड्राइवर दोनों ऐप के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

भारत टैक्सी का बढ़ता दायरा

अब तक 3 लाख से अधिक ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं और प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन 10,000 से अधिक राइड्स पूरी की जा रही हैं। इसके अलावा, भारत टैक्सी यूजर्स को कैब, बाइक और ऑटो राइड्स की सुविधा भी प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को कम दूरी से लेकर लंबी यात्रा तक हर आवश्यकता के लिए एक ही प्लेटफॉर्म मिलेगा।

भारत टैक्सी का शुभारंभ एक नई शुरुआत को दर्शाता है, जो न सिर्फ ड्राइवरों के लिए फायदे का सौदा है, बल्कि यात्रियों के लिए भी एक बेहतर और सुरक्षित राइड अनुभव प्रदान करेगा।

Read more:- Bharat Taxi Launch: दिल्ली में जल्द लॉन्च होने वाला देश का अपना टैक्सी ऐप

More From Author

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर मेट्रो ने बनाया इतिहास, नौबस्ता से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो टेस्ट रन शुरू

Mumbai News

Mumbai News: गोरेगांव में लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा फटने से 3 लोग झुलस