Udit Narayan

Udit Narayan की पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘साजिश से निकाला गया मेरा गर्भाशय

मशहूर गायक Udit Narayan अपनी गायकी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी निजी ज़िंदगी के कारण चर्चा में हैं। उनकी पहली पत्नी, रंजना नारायण झा ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके बिना जानकारी के साजिश के तहत उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। इसके अलावा, उन्होंने धोखाधड़ी और उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद अब यह कानूनी जांच के दायरे में है और इसकी सत्यता की जांच शुरू हो चुकी है।

रंजना नारायण झा ने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हुई थी। शादी के बाद, काम के सिलसिले में गायक उदित नारायण मुंबई चले गए, जहां उनकी दूरी बढ़ने लगी। इसी दौरान उन्हें मीडिया के जरिए यह पता चला कि उन्होंने दीपा नारायण से दूसरी शादी कर ली है। जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया, तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जब वह बाद में मुंबई स्थित घर पर गईं, तो वहां उनका सामान भी नहीं मिला। इसके बाद, जब वह नेपाल स्थित ससुराल पहुंचीं, तो वहां भी उन्हें सहारा नहीं मिला। इस स्थिति से तंग आकर, उन्हें अंततः मायके में रहना पड़ा।

रंजना ने सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के बिना उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। उनके और उनके भाई ने 1996 में इलाज के बहाने उन्हें एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां दीपा नारायण भी मौजूद थीं। उसी इलाज के दौरान उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। इस बारे में उन्हें बाद में दूसरे इलाज से जानकारी मिली, जिसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा।

बता दें कि रंजना नारायण झा एक हाउसवाइफ हैं, जबकि दीपा नारायण झा भी गायिका हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उदित नारायण ने बिना तलाक के दूसरी शादी की थी। जब पहली पत्नी को इसके बारे में पता चला, तो बहुत हंगामा हुआ था।

फिलहाल, यह मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। हालांकि, इस मामले पर उदित नारायण का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Read more:- तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav को मिली मदद, सेलेब्स ने किया समर्थन

More From Author

Bharat Bandh on 12th Feb

Bharat Bandh का बैंकों से लेकर स्कूलों तक पड़ सकता है असर, जानें कहाँ-कहाँ रहेगा असर

Kanpur Lamborghini Case

Kanpur Lamborghini Case: तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा गिरफ्तार