Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों, डॉक्टरों और स्थानीय नागरिकों के साथ मेट्रो की सवारी की और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने इसके बाद मोहीउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया और लगभग ₹12,930 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो का विस्तार
नई व्यवस्था के अनुसार, अब मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली सराय काले खां तक का सफर केवल 55 मिनट में पूरा होगा। ट्रेन 13 स्टेशनों से गुजरेगी, जिनमें दो अंडरग्राउंड और शेष एलिवेटेड होंगे। नमो भारत ट्रेन की डिज़ाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटे है, जिससे यह भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) बन गया है।
‘दिल्ली अब दूर नहीं’- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ;आज से 10 साल पहले दिल्ली जाना बड़ी चुनौती थी। लोगों को 4-5 घंटे मशक्कत करनी पड़ती थी। पहले 12-लेन एक्सप्रेसवे आया और अब नमो भारत व मेट्रो के उपहार ने इस दूरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है।’
पीएम मोदी ने बच्चों के साथ किया सफर
शताब्दी नगर स्टेशन पर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मेट्रो में सवार होकर मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्रा की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ 17 विशेष यात्री मौजूद थे, जिनमें स्कूली बच्चे, एमबीबीएस छात्र, सफाईकर्मी और युवा उद्यमी शामिल थे। पीएम ने इन युवाओं से उनके करियर और मेट्रो के आने से होने वाले बदलावों पर चर्चा की।
Read more:- Banke Bihari Mandir जाने से पहले नोट कर लें नया समय, दर्शन के लिए करना होगा लंबा इंतजार!

