Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म के सुपरहिट होने के बाद फैंस अब धुरंधर 2: द रिवेंज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, लेकिन अब जानकारी मिली है कि चंद्र ग्रहण की वजह से ट्रेलर की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण का समय नए काम की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है। इसी कारण मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट बदल दी है। अब यह ट्रेलर 5 या 6 मार्च को रिलीज होने की संभावना है।
फिल्म का इंतजार और प्री-सेल्स
पहली फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद, दर्शक इस सीक्वल के लिए और भी उत्साहित हैं। अमेरिका, यूके और अन्य देशों में प्री-बुकिंग तेजी से हो रही है। सिर्फ प्रीमियर शोज के लिए फिल्म ने 220 लोकेशंस पर लगभग 4000 टिकट बेचकर USD 67,000 की कमाई की है। ओवरसीज एडवांस बुकिंग लगभग USD 150K तक पहुंच चुकी है।
फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं, और इसकी अवधि लगभग 235 मिनट (3 घंटे 55 मिनट) है।
बॉक्स ऑफिस मुकाबला
धुरंधर 2 का मुकाबला टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से होगा, जिसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। मार्च 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए ब्लॉकबस्टर महीना साबित होने वाला है।
निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम का मानना है कि लंबी फिल्म और शानदार ट्रेलर के साथ धुरंधर 2 पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Read more:- कब होगा ‘Dhurandhar The Revenge’ का ट्रेलर रिलीज, डेट आई सामने

