PM Modi Ring Metro

PM Modi ने दिल्ली को दी 33,500 करोड़ की सौगात, इन इलाकों को मिली Ring Metro

PM Modi Ring Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। बुराड़ी के DDA ग्राउंड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के नए रूटों का उद्घाटन किया और कई नई योजनाओं का शिलान्यास किया है।

मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर (12.3 किमी) और मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क (9.9 किमी) कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। इन नए कॉरिडोर से बुराड़ी, जगतपुर, वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक और अन्य इलाकों में मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इसके अलावा उन्होंने दिल्ली मेट्रो फेज-5A के तहत तीन नए कॉरिडोरों का शिलान्यास किया। इनमें आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी-आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। इनसे नोएडा, साउथ दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

महिलाओं और नागरिकों के लिए लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि मेट्रो नेटवर्क बढ़ने से समय की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और महिलाओं की सुरक्षा भी बेहतर होगी। नई मेट्रो कनेक्टिविटी से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों का रोज का सफर पहले से आसान होगा। मेट्रो के अलावा, प्रधानमंत्री ने सरोजिनी नगर में सरकारी आवास योजना (GPRA) के तहत बने टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा किया। उन्होंने महिला लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें उनके नए घरों की चाबियां सौंपीं हैं।

सरकारी आवास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री ने सरोजिनी नगर के जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपीं। इससे लगभग 2,500 परिवारों को आधुनिक और सुरक्षित आवास मिलेगा।

दिल्ली सरकार के विकास कार्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पिछले एक वर्ष में आयुष्मान योजना, लाडली योजना, अटल कैंटिन और मास्टर ड्रेनेज प्लान जैसी कई योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पारदर्शिता और डिजिटाइजेशन के प्रेरणा से अब योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं।

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का विकास पूरे देश की छवि से जुड़ा है। उन्होंने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर लिखा, ‘हम एक आधुनिक और विकसित दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये परियोजनाएं लोगों के जीवन को आसान बनाएंगी।’

Read more:-PM Modi Israel Visit : भारत को मिलेगा आयरन डोम? मोदी-नेतनयाहू की महा-डील!

More From Author

Dhurandhar:

Dhurandhar 2 Advance Booking ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही कमाए 13 करोड़

Punjab News

Punjab News: खुशखबरी! पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये