ATM Cash Withdrawal

ATM Cash Withdrawal: छुट्टे पैसों की चिंता खत्म, जल्द ATM से सीधे निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट

ATM Cash Withdrawal: इस डिजिटल जमाने में, जहां ज्यादातर लेनदेन ऑनलाइन हो रहे हैं, वहीं छोटे नोटों की कमी अक्सर लोगों को परेशान करती रही है। कई बार बाजार में जाकर दुकानदार कहते हैं, ‘भाई साहब! छुट्टे नहीं हैं।’ अब इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है, जिसके तहत आप ATM से भी 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकाल पाएंगे।

सरकार की नई योजना क्या है?

केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि देश में छोटे नोटों की कोई कमी नहीं है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 10, 20 और 50 रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लेकिन पुराने ATM मशीनें छोटे नोट देने के लिए डिजाइन नहीं की गई थीं। इस समस्या के समाधान के लिए ‘छोटे मूल्य वाले डिस्पेंसर’ की टेस्टिंग शुरू की गई है। अब से इन खास ATM से लोग सीधे 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकाल सकेंगे।

छोटे नोटों की उपलब्धता का आंकड़ा

सरकार के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (26 फरवरी तक) में 10 रुपये के 439.4 करोड़ नोट, 20 रुपये के 193.7 करोड़ नोट और 50 रुपये के 130.3 करोड़ नोट आरबीआई द्वारा जारी किए गए हैं। वहीं, पिछले वित्त वर्ष (FY25) में 10 रुपये के 180 करोड़, 20 रुपये के 150 करोड़ और 50 रुपये के 300 करोड़ नोट जारी किए गए थे।

डिजिटल लेनदेन का बढ़ता हिस्सा

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 (31 दिसंबर तक) में RuPay KCC कार्ड के जरिए 3.72 लाख डिजिटल लेनदेन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 111.17 करोड़ रुपये रही।

वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि RBI लगातार अलग-अलग मूल्य के नोटों की मांग का आंकलन करता है और आवश्यकतानुसार नोट जारी करता है। डिजिटल पेमेंट्स की बढ़ती लोकप्रियता के चलते कम मूल्य वाले नोटों की मांग भी पूरी की जा रही है।

Read more:- Ghee Tanker Overturned: 21,000 लीटर घी बटोरने की मची होड़,बाल्टी-मटके लेकर दौड़े लोग

More From Author

iNSTAGRAM down

सुबह से Instagram Down, हजारों यूजर्स हुए परेशान

Harish Rana

Supreme Court ने पहली बार दी इच्छा मृत्यु को मंजूरी…कौन है Harish Rana?