Monalisa Marriage:

Monalisa Marriage: मोनालिसा ने फरमान खान से शादी रचाई, डायरेक्टर ने कहा- लव जिहाद…

Monalisa Marriage: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं, बल्कि उनकी शादी है। जी हाँ, कल मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें, दोनों ने तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से अपने जीवन की नई शुरुआत की। वही कपल का कहना है कि भले ही उनके रिश्ते को 6 महीने हुए हैं, लेकिन ये उनके लिए 60 साल के बराबर है।

साथ ही मोनालिसा ने बताया कि उनके घर वाले उनकी शादी के खिलाफ हैं। उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें घर छोड़ना पड़ा। साथ ही ऐक्ट्रेस ने शादी के बाद पुलिस से प्रोटेक्शन की मांग भी की है।

केरल के मंदिर में की शादी

मोनालिसा ने पहले कोर्ट मैरिज की, वही तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। एक वीडियो में वे फरमान मोनालिसा को मंगलसूत्र पहनाते भी दिखें। वही दूसरी वीडियो में दोनों कोर्ट में खड़े हैं। दोनों के हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट दिख रहे हैं।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात

मोनालिसा ने बताया कि फरमान पेशे से एक्टर हैं। हम जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। वही हमारी मुलाकात हुई। फरमान ने बताया कि मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। लेकिन शुरुआत में मना कर दिया था। हालाँकि, बाद में मोनालिसा ने कहा कि मुझे तुम पसंद हो। बाद में फिर हमें प्यार हो गया।

लव जिहाद में फंसी मोनालिसा?

इसके साथ डायरेक्टर सनोज़ मिश्रा इस शादी को देखकर हैरान रह गए। बता दें, ये वही डायरेक्टर हैं जो मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे। उन्होंने इस शादी को लव जिहाद का नाम भी दिया। शादी की खबर सुनने के बाद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे मोनालिसा के साथ दिख रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि: ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। मोनालिसा की इस खबर को सुनकर मैं सदमे में हूं। मुझे महाकुंभ में वायरल हुई लड़की गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी, मैंने उसे फिल्मों में आने की ट्रेनिंग दी और देश के सामने हीरोइन के रूप में उसका स्वागत किया, लेकिन मेरे विरोधियों को ये बात हजम नहीं हुई।’

उन्होंने साथ ही बताया कि ‘मेरे विरोधी वसीम रिजवी ने मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया और उसका उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल कर सकें। मैंने जेल में रहकर भी फिल्म की कहानी लिखकर उनके मुंह पर जोरदार तमाचा मारा। अब उनके पास एकमात्र ऑप्शन मोनालिसा ही बची थीं, जिसको मैं गंगा का अवतार मानता आया हूं। मोनालिसा की पर्सनल लाइफ काफी कठिन है। उसकी मम्मी, पापा, भाई सब दिखावे के हैं। वो अपनी असली मां के लिए ही जी रही हैं, जिन्हें उसके पापा ने छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी। मोनालिसा कहती थीं कि वो इन सबको लात मारकर अपनी मां के पास चली जाएंगी।’

Read more:- Magh Mela 2026: कौन है माघ मेले की मोनालिसा, जिसकी खूबसूरती ने जीता लोगों का दिल?

More From Author

Delhi Uttam Nagar Fire

Delhi Uttam Nagar Fire: दिल्ली के उत्तम नगर में मछली मंडी में लगी भीषण आग

Hardik Pandya Controversy

Hardik Pandya पर तिरंगे के अपमान का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला