Vivek Dahiya and Divyanka Tripathi: टेलीविजन की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के 10 साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहा है। हालांकि, दिव्यांका और विवेक ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका (41) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल यह कपल अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर को निजी रखना चाहता है और एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा है। खबर है कि जल्द ही एक ‘बेबी शावर’ सेरेमनी का आयोजन होने वाला है, जिसमें परिवार के साथ-साथ टीवी जगत के करीबी सितारे भी शामिल होंगे।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका?
इससे पहले 2018 और 2020 में भी दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं, जिन्हें विवेक ने खंडन किया था। विवेक ने तब कहा था कि जब भी ऐसी कोई खुशखबरी होगी, वे खुद फैंस को बताएंगे। लेकिन इस बार करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि तैयारियां जोरों पर हैं और यह महज अफवाह नहीं है।
‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात मशहूर शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में वैलेंटाइन डे पर दिव्यांका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि यह उनका साथ में 10वां वैलेंटाइन डे है।
दिव्यांका का शानदार करियर
दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘नच बलिए 8’, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे कई सुपरहिट शोज़ किए। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज ‘अद्रिश्यम’ में एक इंस्पेक्टर की भूमिका में देखा गया। अब उनके फैंस इस खबर के आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read more:- रात को दिमाग इतना क्यों सोचता है? जानें Overthinking के पीछे की सच्चाई

