Maharashtra News

Maharashtra News: पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे (नसरापुर) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के विरोध में शनिवार को पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भारी जनाक्रोश देखने को मिला।

फुसलाकर बाड़े में ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना शुक्रवार दोपहर की है। बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी और मंदिर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी, जो पेशे से मजदूर है, ने बच्ची को खाने का लालच देकर उसे मवेशियों के बाड़े में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने शव को गोबर के ढेर में फेंक दिया।

CCTV फुटेज से हुई पहचान

जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने पर आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर ग्रामीणों और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाड़े से शव बरामद किया और आरोपी को दबोच लिया।

हाईवे पर 4 घंटे का चक्का जाम

शनिवार शाम को घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने नवाले ब्रिज के पास पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर आरोपी को फांसी की सजा देने और मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग की। इस चक्का जाम के कारण हाईवे पर मीलों लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। पुलिस प्रशासन के काफी समझाने और कड़ी सुरक्षा के बीच आधी रात को पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 65 वर्षीय आरोपी एक ‘सीरियल ऑफेंडर’ (आदतन अपराधी) है। उस पर पहले भी छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज थे, लेकिन सबूतों के अभाव में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। पुलिस अब इस कोण से भी जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की अन्य घटनाओं में शामिल रहा है।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की अत्यंत गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। आरोपी को पुणे की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भी इस घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Read more:- Gurugram Crime News: सनकी पति ने पत्नी और चार बच्चों को जहर दे उतारा मौत के घाट

More From Author

Siddharth Nagar Water Tank

Siddharth Nagar Water Tank पर रील बनाना पड़ा भारी, एयरफोर्स ने ऐसे बचाई जान

Kangra Accident

Kangra Accident: ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से निजी बस पलटी, 24 यात्री घायल