Milk Price Hike

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, देशभर में नई कीमतें लागू

Milk Price Hike:  देशभर में महंगाई का असर एक बार फिर आम जनता की रसोई तक पहुँच गया है। डेयरी क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों, अमूल और मदर डेरी ने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध के लिए अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ीं कीमतें

राजधानी दिल्ली और नॉएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में दूध की कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्ली में अमूल और मदर डेयरी दोनों का फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, टोंड दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। काऊ मिल्क अब 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि डबल टोंड दूध की नई कीमत 54 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।

देश के अन्य शहरों में नए रेट

कीमतों में बढ़ोतरी केवल दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं है। मुंबई में अमूल गोल्ड की कीमत 70 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि अमूल ताज़ा अब 60 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में भी अमूल गोल्ड 72 रुपये और टोंड दूध 60 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुँच गया है। वहीं, चेन्नई में अमूल गोल्ड 72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि काऊ मिल्क और ताज़ा दूध 62 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है।

अमूल ने एक साल बाद बढ़ाए दाम

अमूल ने इससे पहले 1 मई 2025 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। लगभग एक साल बाद कंपनी ने फिर दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बार अमूल बफेलो मिल्क की कीमत भी 73 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसके अलावा, अमूल गोल्ड और अमूल ताज़ा के आधा लीटर पैकेट पर भी प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी लागू की गई है।

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

अमूल के ऐलान के तुरंत बाद मदर डेयरी ने भी नई कीमतें जारी कर दीं। 14 मई 2026 से कंपनी का पूरा दूध पोर्टफोलियो महंगा हो गया है। कंपनी के अनुसार, फुल क्रीम, टोंड, काऊ मिल्क और डबल टोंड समेत सभी श्रेणियों में प्रति लीटर 2 रुपये की समान बढ़ोतरी की गई है। अब मदर डेयरी के ग्राहकों को भी अमूल के बराबर कीमत चुकानी होगी।

Read more:- Bareilly video: बरेली में आंधी का कहर, टीनशेड के साथ हवा में उड़ा युवक,वीडियो वायरल

More From Author

Bareilly video

Bareilly video: बरेली में आंधी का कहर, टीनशेड के साथ हवा में उड़ा युवक,वीडियो वायरल

Dewas Blast

Dewas Blast: पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट,2 की मौत, 15 घायल