Uorfi Javed अपने नए-नए आउटफिट्स के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। शायद ही ऐसी कोई चीज़ हो, जिससे अब तक उर्फी ने नया आउटफिट न बनाया हो।
सेफ्टी पिन से लेकर ब्लेड, प्लास्टिक की बोतल और यहां तक कि अखबारों तक से एक्ट्रेस यूनिक आउटफिट तैयार कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक अनोखे आउटफिट का वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बबल वाली ड्रेस पहनी हुई है। खास बात यह है कि ड्रेस से बबल्स भी निकल रहे हैं। उनकी यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए देखते हैं:-
बबल गर्ल बनीं उर्फी जावेद
अपने क्रिएटिव आइडियाज से सबको हैरान करने वाली उर्फी जावेद ने इस बार बेहद हटकर ड्रेस तैयार की है। इस बार वह ‘बबल गर्ल’ बनकर सामने आई हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है, जिससे बबल्स उड़ते नजर आ रहे हैं। लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने पर्ल ईयररिंग्स पहने हैं। उनकी यूनिक ड्रेस लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।
वीडियो सामने आते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘बबल गर्ल।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्रिएटिविटी लेवल।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कान्स और मेट गाला में जाने वालों को उर्फी से कुछ सीखना चाहिए।’ वहीं किसी ने उन्हें ‘बहुत ही इंटेलिजेंट गर्ल’ बताया। कई यूजर्स ने उनकी ड्रेस की तारीफ करते हुए लिखा कि उर्फी ने बेहद खूबसूरत आउटफिट तैयार किया है।
हालांकि, तारीफों के साथ-साथ एक्ट्रेस ट्रोलिंग का भी शिकार हुईं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह लुक ‘मेट गाला’ से कॉपी किया गया है।
बता दें कि उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह अपनी अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा और बेपन्नाह जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं।
Read more:- Cannes Film Festival में Aishwarya Rai Bachchan की अदाओं ने जीता फैंस का दिल, देखें तस्वीरें

