Aishwarya Rai Bachchan: 12 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हो चुकी है, जो 23 मई को समाप्त होगा। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित यह फेस्टिवल इंटरनेशनल फैशन और सिनेमा के सबसे बड़े सेलिब्रेशन्स में से एक माना जाता है। इस फेस्टिवल में सभी को ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि उनका अंदाज़ हमेशा सबसे अलग होता है। साथ ही, अभिनेत्री कई वर्षों से इस फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि अभिनेत्री का पहला लुक सामने आ चुका है।
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुईं और अपने पहले ही लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। आइए देखते हैं उनका शानदार अंदाज़..
Aishwarya Rai Bachchan ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लू गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर नजर आईं। उनके गाउन में इंट्रिकेट बीडवर्क और टेक्सचर्ड पैटर्न डिजाइन किया गया था। ड्रेस में मौजूद शोल्डर डिटेल्स पंखुड़ियों जैसी संरचना में बनी थीं, जो उनके लुक को और भी खास बना रही थीं। गाउन की बॉडी-हगिंग फिटिंग अभिनेत्री की खूबसूरती को बखूबी निखार रही थी।
बता दें कि उनका यह आउटफिट अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है, जबकि उन्हें मोहित राय ने स्टाइल किया। गाउन का लंबा फ्लोई ट्रेल उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

अभिनेत्री ने गले में खूबसूरत डायमंड चोकर नेकलेस पहना था, जो उनके पूरे लुक को कम्पलीट कर रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग रिंग्स भी कैरी कीं, जो उन्हें एलिगेंट टच दे रही थीं। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया था। वहीं मिनिमल मेकअप, ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके ग्लैमरस लुक को और निखारा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मास्टरपीस गाउन को तैयार करने में 1,500 घंटे से अधिक का समय लगा। खास बात यह है कि इसे किसी मशीन से नहीं, बल्कि पूरी तरह हाथों से तैयार किया गया है। इसमें हजारों चमकते क्रिस्टल्स को बेहद बारीकी से सजाया गया है।
फैंस ने की जमकर तारीफ
फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री का लुक सामने आते ही हर कोई उनका दीवाना हो गया। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी 14 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं, जिन्होंने लाल रंग का गाउन पहना था।
वर्ष 2003 से ‘लॉरियल पेरिस’ की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कान्स में हिस्सा ले रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करते हुए रेड कार्पेट पर मौजूद फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सह-एंबेसडर और हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं।
Read more:- Mouni Roy ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें

