Petrol-Diesel Price

वैश्विक संकट के बीच देश में फिर बढ़े Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 23 मई को पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए। पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतें करीब 5 रुपये तक बढ़ चुकी हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर हो गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में CNG भी ₹1 प्रति किलो महंगी हो गई है। दिल्ली में अब CNG ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी।

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि, सरकार का दावा है कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में बढ़ोतरी काफी कम हुई है। कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम 20% से 80% तक बढ़ चुके हैं।

कहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल?

देश के बड़े शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में मिल रहा है। वहां पेट्रोल ₹112.18 प्रति लीटर और डीजल ₹100.94 प्रति लीटर है।

इसके अलावा:

  • तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹112.64 प्रति लीटर
  • कोलकाता और पटना में पेट्रोल ₹110 प्रति लीटर से ज्यादा
  • तिरुवनंतपुरम में डीजल ₹101.55 प्रति लीटर

कुछ इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन ऑयल कंपनियों ने कहा है कि यह अस्थायी समस्या है।

कहां सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल?

सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल चंडीगढ़ में मिल रहा है।

  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹98.97 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में डीजल ₹86.94 प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹99.26 प्रति लीटर

9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

सरकार ने 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम करीब ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए थे। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे और अब 23 मई को फिर बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक तेल संकट के बावजूद 76 दिनों तक कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। सरकार ने मार्च 2026 में पेट्रोल-डीजल पर ₹10 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी भी घटाई थी।

पाकिस्तान में घटे दाम

जहां भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे हुए हैं, वहीं पाकिस्तान में सरकार ने कीमतों में कटौती की है।

पाकिस्तान में पेट्रोल 6 पाकिस्तानी रुपये सस्ता होकर 403.78 रुपये प्रति लीटर वही डीजल 6.80 पाकिस्तानी रुपये सस्ता होकर 402.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पाकिस्तान में लगातार दूसरे हफ्ते ईंधन की कीमतों में कमी की गई है।

Read more- दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 2 दिन Work From Home

More From Author

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look (Credit: Instagram)

Cannes Film Festival में Aishwarya Rai Bachchan की अदाओं ने जीता फैंस का दिल, देखें तस्वीरें