Bigg Boss 20: टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस बार का सीजन पिछले सभी सीजन्स के मुकाबले काफी पहले ही ऑन-एयर हो सकता है।
21 सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग
एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान 21 सितंबर से ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। मेकर्स ने शो को दिलचस्प बनाने के लिए परफेक्ट कंटेस्टेंट्स की तलाश भी तेज कर दी है। इस बार शो में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और टीवी सेलेब्स नजर आ सकते हैं।
कौन कौन हो सकता है शामिल
बिग बॉस 20 में शामिल होने के लिए कई मशहूर हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में फैसल शेख (मिस्टर फैसु), जन्नत जुबैर, अंजलि अरोड़ा, रिधिमा गुप्ता, आवेज दरबार और उर्फी जावेद जैसे बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं। इनके अलावा अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भाव्या सिंह, रूरू ठाकुर और तुषार करवार के भी शो में एंट्री करने की चर्चा है।
रैपर सेंटी शर्मा के नाम की भी चर्चा
पिछले कुछ महीनों में तेजी से मशहूर हुए रैपर सेंटी शर्मा का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है। सेंटी शर्मा हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आलोचना करने और युवाओं को इंटरनेट ट्रेंड्स को लेकर सलाह देने की वजह से काफी विवादों और सुर्खियों में रहे थे। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके शो में आने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि इन नामों को लेकर सोशल मीडिया और फैंस के बीच भारी उत्साह है, लेकिन मेकर्स या प्रोड्यूसर्स की तरफ से अभी तक कंटेस्टेंट्स की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ये सभी नाम फिलहाल कयासों पर आधारित हैं।
यह भी पढ़ें:- Sonu Nigam को हुई नसों की गंभीर बीमारी,गर्दन पर पट्टी बांधकर पहुंचे स्टेज

