Ajay Mahto Arrested: 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Ajay Mahto Arrested: 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Ajay Mahto Arrested – 25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था ।वांछित गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी (SAC) के शीर्ष कमांडर एवं 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ मोछू उर्फ टाइगर को संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है। अजय महतो के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षा बलों पर हमले और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने सहित 240 से अधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी डॉ विमल कुमार के अनुसार, 17 जुलाई को खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह ओपी अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों की गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में गिरिडीह पुलिस और कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर ग्राम पिपराडीह (खवासटांड़ टोला) के घने जंगल की घेराबंदी कर अजय महतो को गिरफ्तार किया गया।

एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि अजय महतो वर्ष 2005 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। संगठन में उसकी जिम्मेदारी लेवी वसूली, हथियार और विस्फोटक जुटाने तथा बड़े नक्सली हमलों को अंजाम देने की थी। वह पारसनाथ, सारंडा और लुगू पहाड़ जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रह चुका है। उसके खिलाफ पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्याएं, सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमले, आईईडी विस्फोट और सरकारी संपत्तियों को उड़ाने जैसी कई संगीन वारदातें दर्ज हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी? (Operation Explained)

गिरिडीह पुलिस को 17 जुलाई को खुफिया सूचना मिली थी कि हरलाडीह ओपी क्षेत्र के जंगलों में नक्सली गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस और CRPF की कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर अजय महतो को गिरफ्तार किया।

अजय महतो से जुड़ी प्रमुख जानकारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड और संगठन में भूमिका की जानकारी साझा की।

विवरणजानकारी
नामअजय महतो उर्फ टाइगर
इनामी राशि₹25 लाख
संगठनभाकपा (माओवादी) SAC
सक्रियतावर्ष 2005 से
दर्ज मामले240 से अधिक

Giridih Food Poisoning: गिरिडीह में गोलगप्पे बने जानलेवा, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

Baghpat News: जिस दिन घर में गूंज रही थी पुलिस भर्ती की खुशियां, उसी दिन तिरंगे में लिपटकर लौटा छोटे बेटे का शव

FAQs

Q1. अजय महतो कौन है?
पुलिस के अनुसार अजय महतो उर्फ टाइगर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का शीर्ष कमांडर है।

Q2. उसकी गिरफ्तारी कहां हुई?
झारखंड के गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के पिपराडीह जंगल से।

Q3. उस पर कितने मामलों का आरोप है?
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ 240 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Q4. गिरफ्तारी किसने की?
गिरिडीह पुलिस और CRPF की कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया।

Q5. पुलिस ने आगे क्या कहा है?
पुलिस ने बताया कि पूछताछ जारी रहेगी और अन्य नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर पुनर्वास नीति अपनाने की अपील की गई है।

More From Author

Rahul Gandhi Defamation Case: 5 अगस्त को सुनवाई

Rahul Gandhi Defamation Case: 5 अगस्त को सुनवाई