मुजफ्फरनगर लव जिहाद मामला: युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

मुजफ्फरनगर लव जिहाद मामला: युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

मुजफ्फरनगर कथित लव जिहाद मामला – मुजफ्फरनगर मे लव जेहाद का ऐसा सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहाँ मध्यप्रदेश निवासी एक युवती ने जनपद के एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने और अब घर लौटकर उससे जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन करने व मांस खाने का दबाव बनाने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ममता ठाकुर आज हिन्दू संघटन के पदाधिकारियों व वकीलों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई।जिसपर पुलिस ने युवती क़ो मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी युवक क़ो हिरासत मे ले लिया है।

दरअसल मामला छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर का है. जहाँ का रहने वाला युवक अज्जू मध्य्प्रदेश के उमरपानी मे रहकर मजदूरी करता है।वही पीड़िता की मुलाक़ात आरोपी अज्जू से हुई. अज्जू पर आरोप है। कि उसने अपने आपको अजय उर्फ़ अज्जू बताकर उसे बहला-फुसलाकर गुड़गांव के एक मंदिर में शादी की और बाद में गाजियाबाद में किराये के मकान में रखा और देर शाम आरोपी अज्जू पीड़िता क़ो लेकर अपने गांव खामपुर पहुचा तो पीड़िता क़ो आरोपी युवक की असल पहचान अजरूल अंसारी के रूप में पता चली।

जिसपर उसके हिन्दू होने पर आरोपी के परिजनों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया और उसके सामने धर्म परिवर्तन करने व मांस खाने के बाद उसे अपनाने की शर्त रखी। जिसपर पीड़िता ने विरोध कर दिया. पीड़िता का आरोप है की उसके साथ आरोपी युवक अजरुल के परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बहार निकाल दिया जिसके बाद पूरी रात के बाद अब वो एसएसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की माँग कर रही है.वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक क़ो हिरासत मे ले लिया है।

Muzaffarnagar Case: क्या हैं पूरे मामले के मुख्य आरोप?

मुजफ्फरनगर कथित लव जिहाद मामला में सामने आए इस मामले में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शिकायत के अनुसार, बाद में उसे युवक की वास्तविक पहचान का पता चला। युवती का यह भी आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन और मांस खाने का दबाव बनाया गया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्य Highlights

  • युवती ने पहचान छिपाकर शादी कराने का आरोप लगाया।
  • शिकायत में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का दावा।
  • विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया।
  • पुलिस ने शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया।
  • मामले की जांच जारी है, पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

मुजफ्फरनगर कथित लव जिहाद मामला Case Status: आरोप बनाम पुलिस कार्रवाई

नीचे दी गई तालिका मामले की वर्तमान स्थिति को उपलब्ध जानकारी के आधार पर दर्शाती है:

पहलूवर्तमान स्थिति
घटना का स्थानछपार थाना क्षेत्र, खामपुर गांव, मुजफ्फरनगर
शिकायतकर्तामध्य प्रदेश निवासी युवती
मुख्य आरोपपहचान छिपाकर शादी, धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट का आरोप
पुलिस की कार्रवाईशिकायत दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया, मेडिकल परीक्षण कराया
मामले की स्थितिपुलिस जांच जारी, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी

Namo Bharat Train से जुड़ेगा ऋषिकेश, दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

Muzaffarnagar News: Kanwar Yatra से पहले DJ Kanwar को रोकने पर हंगामा, Kotwal और Kanwariyon के बीच तीखी बहस

FAQs

Q1. मुजफ्फरनगर का यह मामला क्या है?
एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी की, बाद में धर्म परिवर्तन और मांस खाने का दबाव बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Q2. यह घटना मुजफ्फरनगर के किस क्षेत्र की है?
यह मामला मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के खामपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है।

Q3. पीड़िता ने पुलिस से क्या शिकायत की है?
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया और उसे घर से निकाल दिया गया। उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

Q4. पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Q5. क्या मामले में जांच जारी है?
हाँ, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

More From Author

झांसी डबल डेकर बस हादसा: दर्दनाक टक्कर में 2 की मौत, 40 घायल, मची चीख-पुकार

झांसी डबल डेकर बस हादसा: दर्दनाक टक्कर में 2 की मौत, 40 घायल, मची चीख-पुकार

मेरठ में कथित फर्जी पहचान बताकर दोस्ती का आरोप: युवती के परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले किया

मेरठ में कथित फर्जी पहचान बताकर दोस्ती का आरोप: युवती के परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले किया