गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, लाभ उठाने की अपील

गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, लाभ उठाने की अपील

गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम – गिरिडीह,स्वावलंबन की ओर बढ़े दिव्यांगजन ,गिरिडीह में 35 लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, मंत्री सुदीव्य कुमार बोले, आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, गिरिडीह। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक जीवन और समान अवसर उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत गुरुवार को गिरिडीह नगर भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना विभाग के अनटाइड फंड से जिले के लगभग 35 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करना तथा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।


कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुदीव्य कुमार और उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने लाभुकों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल प्राप्त करते ही लाभुकों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने इस पहल के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


अपने संबोधन में मंत्री श्री सुदीव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैटरी चालित ट्राई साइकिल केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मनिर्भरता और नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र दिव्यांगजनों तक सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।

गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम
गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम


उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में स्वतंत्रता प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता के नए अवसर भी उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा, उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि, उप महापौर, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता-सह-आईएएस प्रशिक्षु, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम
गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य क्या रहा?

इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।

मुख्य Highlights

  • दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष जोर।
  • आवेदन प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई।
  • पात्र लाभार्थियों को जागरूक किया गया।
  • कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी

बिंदुजानकारी
कार्यक्रमदिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम
स्थानगिरिडीह
उद्देश्यसरकारी योजनाओं की जानकारी देना
लाभार्थीदिव्यांगजन
प्रमुख विषयसामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाएं
विशेष अपीलकोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे

गिरिडीह में मुंबई पुलिस की कार्रवाई: ₹4 लाख के सोने के आभूषण बरामद, महिंद्रा थार SUV जब्त

गिरिडीह सड़क निर्माण घोटाला: ₹5 करोड़ की सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

FAQs

Q1. गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

Q2. कार्यक्रम में किन लोगों ने भाग लिया?
कार्यक्रम में महापौर, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Q3. कार्यक्रम में किन योजनाओं की जानकारी दी गई?
सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी साझा की गई।

Q4. कार्यक्रम का लाभ किसे मिलेगा?
मुख्य रूप से पात्र दिव्यांगजन और अन्य योग्य लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता मिलेगी।

Q5. यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेना चाहता है तो क्या करे?
उसे संबंधित विभाग या जिला प्रशासन से संपर्क कर पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेकर आवेदन करना चाहिए।

More From Author

नवी मुंबई रिक्शा चोरी मामला: 12 चोरी की रिक्शा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नवी मुंबई रिक्शा चोरी मामला: 12 चोरी की रिक्शा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड SRI कैंप: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार और आपत्ति का सुनहरा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तराखंड SRI कैंप: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार और आपत्ति का सुनहरा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया