Gurugram Murder News फूल कारोबारी संजय हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

Gurugram Murder News: फूल कारोबारी संजय हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

Gurugram Murder News – फूलों की दुकान चलाने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर चोट मारकर हत्या करने के मामले में 01 आरोपी काबू। वारदात में प्रयोग किया गया 01 डण्डा बरामद। गुरुग्राम: 30 जुलाई 2026

▪️ दिनांक 29.07.2026 को पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित Khushi Florist नामक फूलों की दुकान के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।

▪️उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर व हाथ पर चोटों के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा मौके को सुरक्षित करते हुए पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीमों को घटनास्थल पर बुलाया, जिनके द्वारा घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया 01 लकड़ी के डंडे सहित अन्य साक्ष्यों को पुलिस कब्जा में लिया गया। उसके उपरांत नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया।

▪️ उपरोक्त सम्बन्ध में एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान संजय (उम्र-38 वर्ष) निवासी जिला पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में कराते हुए पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि मृतक संजय के भाई ने इसको सूचना दी कि संजय की मौत हो गई है तो इसने संजय की दुकान के अंदर जाकर देखा तो संजय का शव खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। इसके द्वारा पता करने पर ज्ञात हुआ कि रात के समय संजय का किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था, जिस झगड़े में संजय के सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए वारदात में संलिप्त 01 आरोपी को दिनांक 30.07.2026 को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान राजीव दास (उम्र-40 वर्ष) निवासी जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई।

▪️प्रारंभिक पुलिस अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि मृतक पिछले करीब 10 वर्षों से ए-ब्लॉक, डीएलएफ फेज-1, जी-टाउन वाइन-शॉप के नजदीक फूल, गुलदस्ते एवं बुके आदि की दुकान संचालित करता था।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजीव दास को काबू करके इससे इसके अन्य साथी आरोपी व हत्या के कारणों का पता लगाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

गुरुग्राम में फूल कारोबारी की हत्या का खुलासा 24 घंटे के भीतर एक आरोपी राजीव दास को किया गिरफ्तार सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास Khushi Florist में 38 वर्षीय फूल विक्रेता संजय की हत्या का मामला पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी 40 वर्षीय राजीव दास को गुरुग्राम से किया गिरफ्तार हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद मृतक संजय मूल रूप से पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला पिछले 10 वर्षों से डीएलएफ फेज-1 में फूलों की चला रहा था दुकान पुलिस के मुताबिक, रात में किसी व्यक्ति से झगड़े के दौरान सिर पर वार होने से संजय की मौत हुई आरोपी राजीव दास से गुरुग्राम पुलिस कर रही पूछताछ हत्या के पीछे की वजह और अन्य साथियों की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस

Murder Case Update: अब तक क्या सामने आया?

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फूलों की दुकान के अंदर संजय का शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया और 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य अपडेट्स:

  • घटना DLF फेज-1 स्थित Khushi Florist की।
  • मृतक की पहचान संजय (38) के रूप में हुई।
  • पुलिस ने राजीव दास को गिरफ्तार किया।
  • हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद।
  • मामले की जांच अभी जारी है।

Case Status: अब तक की स्थिति

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बिंदुविवरण
घटना स्थलKhushi Florist, DLF फेज-1, गुरुग्राम
मृतकसंजय (38), पूर्वी चंपारण, बिहार
गिरफ्तार आरोपीराजीव दास (40), मधुबनी, बिहार
बरामद साक्ष्यलकड़ी का डंडा
वर्तमान स्थितिएक आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Salempur Mother Murder News: शराब के नशे में बेटे ने मां की हत्या, सलेमपुर के पिपरा नाजिर गांव में सनसनी

Sri Ganganagar Gangrape Case Verdict: श्रीगंगानगर गैंगरेप केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूमों के खिलाफ अपराध पर सख्त संदेश

FAQs

Q1. गुरुग्राम में यह घटना कहां हुई?
यह घटना सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास DLF फेज-1 स्थित Khushi Florist दुकान में हुई।

Q2. मृतक कौन थे?
मृतक की पहचान 38 वर्षीय संजय के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी थे।

Q3. पुलिस ने किसे गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने 40 वर्षीय राजीव दास को गिरफ्तार किया है।

Q4. हत्या में कौन-सा हथियार इस्तेमाल होने का आरोप है?
पुलिस ने जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया है।

Q5. क्या मामले की जांच पूरी हो गई है?
नहीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों व अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

More From Author

Giridih Road Accident News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक हिरासत में

Giridih Road Accident News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक हिरासत में

Uttarakhand Election 2027 कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर BJP का निशाना, BLA-2 दावे पर उठाए सवाल

Uttarakhand Election 2027: कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर BJP का निशाना, BLA-2 दावे पर उठाए सवाल