Gautam Maurya Murder Case शाहजहांपुर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, प्रेमिका के भाई अश्वनी सिंह का बड़ा खुलासा

Gautam Maurya Murder Case: शाहजहांपुर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, प्रेमिका के भाई अश्वनी सिंह का बड़ा खुलासा

शाहजहांपुर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी

Gautam Maurya Murder Caseशाहजहाँपुर थाना कांट क्षेत्र के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में पुलिस जांच मे एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। हत्या की साजिश में शामिल एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अश्वनी सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन से गौतम और समीर दोनों बातचीत करते थे और उसे लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। आरोपी ने एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की योजना बनाई इसी दौरान उसने समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाया पुलिस का कहना है।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अश्वनी का नाम हत्या के षड्यंत्र में शामिल था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से एक दिन पहले समीर और अश्वनी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस अब कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरी कड़ियां जोड़ रही है इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी समीर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और घटना मे शामिल पिता अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच आधार पर आज प्रेमिका के भाई अश्वनी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Police Investigation में क्या नया खुलासा हुआ?

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर अश्वनी सिंह का नाम हत्या की साजिश में सामने आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां मिलीं।

मुख्य बातें

  • अश्वनी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • बहन को लेकर विवाद की बात सामने आई।
  • समीर को कथित तौर पर उकसाने का आरोप।
  • वारदात से पहले फोन पर बातचीत की पुष्टि।
  • पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अब तक की कार्रवाई एक नजर में

पुलिस ने इस मामले में कई चरणों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अभी भी जारी है और नए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिंदुजानकारी
मामलागौतम मौर्य हत्याकांड
मुख्य आरोपीसमीर
नई गिरफ्तारीअश्वनी सिंह
जांच का आधारकॉल डिटेल, मोबाइल डेटा, अन्य साक्ष्य
वर्तमान स्थितिजांच जारी

Rajpal Yadav Property Auction: ₹16.61 करोड़ बकाया के बीच शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम

शाहजहांपुर में मतदान शुरु, यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने डाला वोट

FAQs

Q1. Gautam Maurya Murder Case में नई गिरफ्तारी किसकी हुई है?
पुलिस ने अश्वनी सिंह को गिरफ्तार किया है।

Q2. पुलिस के अनुसार अश्वनी सिंह पर क्या आरोप है?
पुलिस का दावा है कि वह हत्या की कथित साजिश में शामिल था और उसने मुख्य आरोपी को उकसाया।

Q3. इस मामले का मुख्य आरोपी कौन है?
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी समीर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Q4. पुलिस किन साक्ष्यों की जांच कर रही है?
कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Q5. क्या मामले की जांच पूरी हो गई है?
नहीं, पुलिस जांच अभी भी जारी है और आगे भी नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

More From Author

Rajpal Yadav Property Auction ₹16.61 करोड़ बकाया के बीच शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम

Rajpal Yadav Property Auction: ₹16.61 करोड़ बकाया के बीच शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम

Unnao Fake IGRS Complaint Case शिक्षा विभाग में फर्जी IGRS और वसूली के आरोप, DM ने बैठाई जांच

Unnao Fake IGRS Complaint Case: शिक्षा विभाग में फर्जी IGRS और वसूली के आरोप, DM ने बैठाई जांच