Gorakhpur Baba Dham Death: यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध मौत, शव रखकर चक्का जाम

Gorakhpur Baba Dham Death: यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध मौत, शव रखकर चक्का जाम

Gorakhpur Baba Dham Death – गोरखपुर के बिछिया जंगल के तुलसीराम मल्लाह टोला निवासी एक युवक की बाबा धाम यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक का शव छह अगस्त को कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक सुनसान स्थान पर स्थित पोखर से बरामद हुआ।शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।मृतक की पहचान 27 वर्षीय रमेश निषाद के पुत्र बजरंगी निषाद के रूप में हुई है।वह बिछिया जंगल स्थित तुलसीराम मल्लाह टोला,शाहिद गली के रहने वाले थे।और 15 महीने पहले विवाह हुआ था और उसकी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है।

मृतक युवक 3 अगस्त को मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बाबा धाम गया था।06 तारीख को झारखंड के थाना कटोरिया के पास एक सुनसान जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने उनका शव बरामद किया था।आशंका जताई गई जा रही है की हत्या कर उसकी लाश फेंकी गई थी।मृतक के साथ गए लोगों का कहना है कि हम लोग आगे थे।वह पिछड़ा गया था तभी से हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। 7 तारीख को बॉडी आने के बाद घर में कोहराम मच गया।शनिवार को आक्रोशित परिजन और आसपास के लोगों में हत्या का आरोप लगाते हुए,चार फाटक रोड स्थित ओवर ब्रिज पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया है।मौके पर स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
मृतक की पत्नी का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम यहां से हटने वाले नहीं।हालांकि किन परिस्थितियों में यह मौत हुई है इसको लेकर तमाम चर्चाएं हो रही है।

Baba Dham यात्रा से शुरू हुआ पूरा मामला

  • बजरंगी 3 अगस्त को बाबा धाम गए थे।
  • यात्रा के दौरान साथियों से पीछे रह गए।
  • 6 अगस्त को शव बरामद हुआ।
  • शव पोखर के पास सुनसान स्थान पर मिला।
  • परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

Death Case में सामने आए प्रमुख Points

पहलूजानकारी
मृतकबजरंगी निषाद
उम्र27 वर्ष
निवासीबिछिया जंगल, गोरखपुर
यात्राबाबा धाम
यात्रा की तारीख3 अगस्त
शव बरामद6 अगस्त
स्थानकटोरिया थाना क्षेत्र, झारखंड
परिवार की आशंकाहत्या
विरोधचार फाटक रोड पर चक्का जाम

Mahmoodabad Farmers Protest: खाद संकट पर किसानों का प्रदर्शन, CM को ज्ञापन

नोएडा गांजा तस्करी: महिला से 23.4 किलो गांजा बरामद

FAQs: Gorakhpur Baba Dham Death

Q1. बजरंगी निषाद कौन थे?
बजरंगी निषाद 27 वर्षीय युवक थे और गोरखपुर के बिछिया जंगल स्थित तुलसीराम मल्लाह टोला के निवासी थे।

Q2. बजरंगी कब बाबा धाम गए थे?
वह 3 अगस्त को मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बाबा धाम यात्रा पर गए थे।

Q3. उनका शव कहां मिला?
6 अगस्त को झारखंड के कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक सुनसान स्थान पर स्थित पोखर से उनका शव बरामद हुआ।

Q4. परिवार ने क्या आरोप लगाया है?
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Q5. परिवार ने प्रदर्शन क्यों किया?
परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर चार फाटक रोड स्थित ओवरब्रिज पर शव रखकर चक्का जाम किया।

More From Author

Noida Illegal Car Washing: NGT ने कसा शिकंजा, 23 सेंटरों पर ₹2 लाख जुर्माना

Noida Illegal Car Washing: NGT ने कसा शिकंजा, 23 सेंटरों पर ₹2 लाख जुर्माना

Annapurna Devi Giridih केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर हमला, हेमंत सरकार से मांगा इस्तीफा

Annapurna Devi Giridih: केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर हमला, हेमंत सरकार से मांगा इस्तीफा