Giridih Chain Snatching: जमामो माता मंदिर केस में चार आरोपी गिरफ्तार

Giridih Chain Snatching: जमामो माता मंदिर केस में चार आरोपी गिरफ्तार

Giridih Chain Snatching – गिरिडीह जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद खोरीमहुआ एसडीपीओ ने तिसरी थाना में प्रेसवार्ता कर दी पूरे मामले की जानकारी गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। तिसरी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं और पूर्व में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।


सोमवार को तिसरी थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को जमामो माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई थी। घटना को लेकर हीरोडीह थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार साव के लिखित आवेदन के आधार पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था।
एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तत्काल जमामो माता मंदिर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला।


सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। चेन स्नैचिंग इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध महिला अंशु कुमारी को डोरंडा स्थित उसके किराए के मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ में खुला गिरोह का राज पुलिस के अनुसार अंशु कुमारी से पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद अंशु कुमारी की निशानदेही पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के नवादा जिले में छापेमारी की।


पुलिस टीम ने नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकल मिश्रा, पिता विक्की मिश्रा, सरिता देवी, पति विक्की मिश्रा तथा मुस्कान देवी, पति टिंकल मिश्रा के रूप में हुई है।
चोरी के जेवर और मोबाइल बरामद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराए के मकान में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने जमामो माता मंदिर से चोरी की गई सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। गिरोह में मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और पूर्व में इनके द्वारा अंजाम दी गई घटनाओं की भी जानकारी जुटा रही है।


बिहार में भी चेन स्नैचिंग का आरोप पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा बिहार में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और बिहार समेत अन्य क्षेत्रों में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं से इनके संबंधों की जांच कर रही है।जमामो माता मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल पर महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में चर्चा है। महज 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर आरोपियों तक पहुंचना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका पूरे मामले के उद्भेदन में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रोहित महतो, तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई लव कुमार, एएसआई मोहम्मद मूसा, निरंजन राय, नीरज कुमार सिंह, राहुल यादव और मीना मुर्मू की भूमिका सराहनीय रही।

24 Hours में Police Action कैसे आगे बढ़ा?

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले मंदिर परिसर और आसपास के CCTV footage की जांच की। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी को फुटेज से मिलाया गया। इसी प्रक्रिया के दौरान एक संदिग्ध महिला की पहचान होने और आगे के आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया गया है।

  • तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज हुआ।
  • एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT बनाई गई।
  • मंदिर परिसर के CCTV footage खंगाले गए।
  • डोरंडा से अंशु कुमारी को हिरासत में लिया गया।
  • नवादा में छापेमारी कर तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।

Case Timeline: घटना से गिरफ्तारी तक

पुलिस जांच का मुख्य आधार CCTV footage, स्थानीय पूछताछ और संदिग्ध से मिली जानकारी को बताया गया है। नीचे घटना से गिरफ्तारी तक की प्रमुख कार्रवाई आसान timeline में दी गई है।

चरणPolice Actionसामने आया Update
29 अगस्तमंदिर में घटना की शिकायतमहिला श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी
FIRकांड संख्या 72/26 दर्जऔपचारिक जांच शुरू
SIT जांचCCTV और स्थानीय पूछताछसंदिग्ध महिला की पहचान
डोरंडा कार्रवाईअंशु कुमारी हिरासत मेंअन्य आरोपियों की जानकारी मिलने का दावा
नवादा Raidप्रतापपुर में छापेमारीतीन आरोपी गिरफ्तार
बरामदगीकिराए के मकान की तलाशीचेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

read more,

FAQs:Giridih Chain Snatching

1. जमामो माता मंदिर में घटना कब हुई थी?
पुलिस के अनुसार महिला श्रद्धालुओं से आभूषण चोरी की घटना 29 अगस्त को हुई थी।

2. मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं?
एक पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

3. पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया है?
पुलिस ने सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।

4. पुलिस आरोपियों तक कैसे पहुंची?
पुलिस के अनुसार CCTV footage, स्थानीय पूछताछ और एक संदिग्ध से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ी।

5. क्या गिरफ्तार लोगों का अपराध सिद्ध हो गया है?
नहीं। वे फिलहाल आरोपी हैं। अपराध की अंतिम पुष्टि अदालत और कानूनी प्रक्रिया के बाद होगी।

More From Author

Sugar Price Hike 2026: चीनी का भाव ₹74 किलो तक पहुंचा, राहत का इंतजार

Sugar Price Hike 2026: चीनी का भाव ₹74 किलो तक पहुंचा, राहत का इंतजार

Digital Healthcare in India Transforming the Future of Healthcare

Digital Healthcare in India: Transforming the Future of Healthcare