Giridih District Public Relations Office Theft Case जनसंपर्क कार्यालय चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Giridih District Public Relations Office Theft Case: जनसंपर्क कार्यालय चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जनसंपर्क कार्यालय चोरी का खुलासा

Giridih District Public Relations Office Theft Case – गिरिडीह जिला जनसंपर्क कार्यालय में हुई चोरी की घटना का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गए इनवर्टर, दो बैटरियां और एलईडी टीवी बरामद कर लिए हैं। मामले का खुलासा गुरुवार को नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने किया।डीएसपी ने नीरज सिंह बताया कि 27 जुलाई 2026 को जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक सह प्रभारी इंक्वायरी लिपिक राजेश पासवान ने कार्यालय से इनवर्टर, दो एसएफ सोनिक बैटरी और एक सैमसंग एलईडी टीवी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 158/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान मामले में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में न्यू चुड़ी मोहल्ला निवासी महताब अंसारी उर्फ बल्लू तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाटांड़ बुढ़ियाबाद निवासी मो. वारिस शामिल हैं।डीएसपी ने नीरज सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं। बरामद सामानों में दो एसएफ सोनिक बैटरी, एक माइक्रोटेक इनवर्टर तथा एक सैमसंग एलईडी टीवी शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस चोरी कांड में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।डीएसपी ने कहा कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।छापेमारी दल में नगर थाना के सह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक गुलाम गौस हुस्सामी, अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अरविंद पाठक, विपुल केरकेट्टा सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने कैसे सुलझाया मामला?

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

मुख्य बातें

  • 27 जुलाई को दर्ज हुई थी चोरी की शिकायत।
  • विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
  • दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
  • चोरी गया पूरा सामान बरामद।
  • तीसरे आरोपी की तलाश जारी।

केस एक नजर में

विवरणजानकारी
मामलाजिला जनसंपर्क कार्यालय चोरी
स्थानगिरिडीह
शिकायत की तिथि27 जुलाई 2026
गिरफ्तार आरोपी2
बरामद सामानमाइक्रोटेक इनवर्टर, 2 एसएफ सोनिक बैटरियां, सैमसंग LED TV
जांचतीसरे आरोपी की तलाश जारी

Giridih Voter List 2026: SIR-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें दावा-आपत्ति

PM Shri Sharda Kanya Middle School Pachamba: SMC की पहली बैठक में शिक्षा गुणवत्ता और 15 अगस्त की तैयारियों पर बनी रणनीति

FAQs

Q1. Giridih District Public Relations Office Theft Case क्या है?
यह गिरिडीह जिला जनसंपर्क कार्यालय में हुई चोरी का मामला है, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Q2. कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Q3. चोरी गया कौन-कौन सा सामान बरामद हुआ?
माइक्रोटेक इनवर्टर, दो एसएफ सोनिक बैटरियां और एक सैमसंग एलईडी टीवी बरामद किया गया।

Q4. क्या मामले में और भी आरोपी शामिल हैं?
हाँ, पुलिस के अनुसार एक अन्य आरोपी की भूमिका सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है।

Q5. पुलिस ने मामला कैसे सुलझाया?
तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और छापेमारी अभियान के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

More From Author

Gautam Buddha Nagar MR Vaccination Campaign 18 अगस्त से शुरू होगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान

Gautam Buddha Nagar MR Vaccination Campaign: 18 अगस्त से शुरू होगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान

Bigg Boss 20 Premiere Date: सलमान खान ने किया ऐलान, 'वरदान' थीम से बदलेगा गेम!

Bigg Boss 20 Premiere Date: सलमान खान ने किया ऐलान, ‘वरदान’ थीम से बदलेगा गेम!