प्रदेश मे मूसलाधार बारिश के बाद अब बर्फबारी की मार।

बता दे की मैदान से लेकर पहाड़ तक पिछले एक सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश के बाद अब बर्फबारी की मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पैतीस सौ मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर अगले 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है।

तो वही हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि के साथ ही तेज बौछारों की आशंका भी जताई है। पिछले एक सप्ताह से मैदान से लेकर पहाड़ तक ज्यादातर इलाकों में हल्की और मध्यम से लेकर भारी बारिश देखने को मिली है।

दूसरी ओर अगले 48 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की  बारिश हो सकती है।

 

 

 

More From Author

ज्ञानवापी पर सुनवाई आज: मसाजिद कमेटी पेश करेगी दलीलें, तो हिंदू पक्ष की 3 मांगें ।

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, जानते है पूरी खबर।