Mouni Roy

Mouni Roy ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें

Mouni Roy: मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके और उनके पति सूरज नंबियार के रिश्ते में दूरी और तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं। अब इन खबरों पर मौनी रॉय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों और मीडिया से अपील की है कि गलत खबरें न फैलाएं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

दरअसल, अफवाहें तब शुरू हुईं जब लोगों ने देखा कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया। वहीं, मौनी की करीबी दोस्त दिशा पटानी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, मौनी की प्रोफाइल से शादी की तस्वीरें भी गायब दिखीं, जिसके बाद तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

इन सभी खबरों के बीच मौनी रॉय ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सभी मीडिया हाउस से विनम्र अनुरोध है कि गलत खबरें न चलाएं। हमें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दें, प्लीज।’ उन्होंने इसके साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया। हालांकि, मौनी ने तलाक की खबरों को सीधे तौर पर सही या गलत नहीं बताया।

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी 27 जनवरी 2022 को गोवा में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में हुई थी। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद यह कपल अक्सर अपनी तस्वीरों और वेकेशन पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहता था। फिलहाल, मौनी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर कुछ हद तक विराम लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:- क्या अलग हो रहे हैं Mouni-Suraj? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

More From Author

Baramati Plane Crash

Baramati Plane Crash: इंजन फेल होने के बाद खेत में गिरी फ्लाइट, बिजली के खंभे से टकराकर बाल-बाल बचा पायलट