उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जोत सिंह बिष्ट दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जोत सिंह बिष्ट धनौल्टी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडें थे हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही जोत सिंह बिष्ट के पुत्र Himmat Singh Bisht ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी हैं।

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी आज जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन को करेंगे संबोधित

जानकारी के अनुसार जोत सिंह बिष्ट चुनाव के बाद लगातार भितरघात होने की शिकायत पार्टी के भीतर करते रहे हैं, लेकिन उनकी अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जोत सिंह बिष्ट लगभग 40 साल से कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे हालांकि जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने और  पार्टी हाईकमान की तरफ से सुनवाई न करने से दु:खी होकर पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

More From Author

पीएम मोदी आज जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन को करेंगे संबोधित

बांद्रा के क्लब में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *