कुलभूषण जाधव की सजा को लेकर पाकिस्तान से बड़ी खबर, जानिए पाक विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

कुलभूषण जाधव की सजा को लेकर पाकिस्तान से बड़ी खबर, जानिए पाक विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Pakistan: कुलभूषण जाधव की सजा को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से पाक सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य फैसले को कुलभूषण जाधव से जोड़कर जब पूछा गया तो विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलूच ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि “मुझे हमारी कानून टीम से इस बारे में बात करनी होगी, लेकिन मेरी समझ से यह अलग मामला है, क्योंकि यह एक ऐसे व्यक्ति से संबंधित है, जो भारतीय नौसेना का सेवारत अधिकारी था।” बलूच ने आगे कहा कि ‘पाकिस्तान में विदेशी एजेंट द्वारा की जाने वाली जासूसी के संबंध में कानून हैं और हमें विश्वास है कि कमांडर कुलभूषण को जो सजा दी गई है, वह पाकिस्तान के कानूनों के अनुरूप है।’

बताते चलें कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने जाधव को राजनयिक पहुंच देने से इनकार करने और मौत की सजा को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अंतराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का दरवाजा खटखटाया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हेग स्थित आईसीजे ने जुलाई 2019 में इस मामले में पाकिस्तान से कहा था कि वह भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच प्रदान करे और सजा की समीक्षा भी सुनिश्चित करे।

More From Author

देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर: रेखा आर्या

सख्त एसएसपी का एक मानवीय रूप ये भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *