BJP की प्रचंड जीत, UP CM बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जीत की गारंटी

BJP की प्रचंड जीत, UP CM बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जीत की गारंटी

लखनऊ : लखनऊ की राजनीति से बड़ी खबर..!

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हुई भारी जीत!!

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हुई भारी जीत पर UP CM योगी आदित्यनाथ ने सभी को दी बधाई!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मिली जीत!

एक्स पर सीएम योगी ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तीन राज्यों में भाजपा की भारी जीत ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है! सीएम ने इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं!

राजस्थान की जीत पर सीएम योगी ने लिखा कि वीरभूमि राजस्थान में भाजपा की विजय पर कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और राजस्थान वासियों का अभिनंदन। यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के संकल्प के प्रति राजस्थान के नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की चाह रखने वाले सभी राजस्थान वासियों को शुभकामनाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के प्रति अटूट जन-विश्वास की मुहर है। डबल इंजन सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास को समर्पित इस जीत की सभी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना. सेवा, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को समर्पित इस विजय के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों का हार्दिक अभिनंदन।

योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन को समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल बताया. उन्होंने लिखा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देने वाले ऊर्जावान तेलंगाना के लोगों का अभिनंदन एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर आप सभी कर्मठशील पार्टी पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और देवतुल्य मतदाताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। यह जीत मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रखर नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है तथा भारतीय जनता पार्टी की जनसेवा और गरीब कल्याण की प्रभावशाली नीतियों की जीत है।

More From Author

आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले ये निर्देश

राजनीती : मायावती ने 10 दिसंबर को लखनऊ में बुलाई बड़ी बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *