Dehradun : UKD कार्यालय में जमकर बवाल, पुलिस बल तैनात

देहरादून : सोमवार को उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर मेें दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी रहा।

देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय के बाहर आज बाउंसर देखने को मिले। आखिर उत्तराखंड क्रांति दल को क्यों जरूरत आन पड़ी जो पुलिस महकमे के साथ बाउंसर भी गेट पर खड़े दिखाई दिए।

आइए हम बताते है पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक देहरादून स्थित उत्तराखंड क्रांति दल के दफ्तर में सोमवार को जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी है।

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था।

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था। बहरहाल पुलिस प्रशासन अभी मौके पर है।

More From Author

गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, नितिन गडकरी से मिलेंगे धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच चल रही बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा