दिल्ली में अंजन दास हत्याकांड ने हर किसी के दिल को दहला कर रख दिया है। इस घटना में मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार । फिर दोनों ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रख दिया। जांच में सामने आया है कि पत्नी पूनम व सौतेले बेटे दीपक ने अंजन दास को पहले शराब पिलाई। शराब में नशे की गोलियां मिला दी जब अंजन बेहोश हो गया तो आरोपियों ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार उन्होंने अंजन पर चाकू से 10 से 12 हमले किए थे। इसके बाद शव को एक दिन घर में छोड़ दिया।। जब शव से पूरा खून निकल गया तो आरोपियों ने दरांती और चाकू से 10 टुकड़े किए। इसके बाद टुकड़ों को पॉलिथीन में पैक कर फ्रिज में रख दिया था। आरोपी अगले तीन-चार दिन तक टुकड़ों को फेंकते रहे।
मां-बेटे ने हत्या के बाद रात के समय शव के टुकड़े अलग-अलग इलाकों में सुनसान जगह पर फेंक दिए। उन्होंने बदबू छिपाने के लिए घर को पेंट कराया था। पुलिस ने अभी तक 10 से 12 टुकड़े बरामद कर लिए हैं, इसी के साथ जिस चाकू से अंजन की हत्या की गई वह भी पुलिस के हाथ लगा है।
A woman along with her son arrested by Crime Branch in Delhi's Pandav Nagar for murdering her husband. They chopped off body in several pieces,kept in refrigerator & used to dispose of pieces in nearby ground: Delhi Police Crime Branch
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/QD3o5RwF8X
— ANI (@ANI) November 28, 2022

