71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी टीम से करेंगे प्रतिभाग

71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में राज्य के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी उत्तराखंड टीम से प्रतिभाग करेंगे। इससे टीम में चयनित होने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ेगा और उत्तराखंड टीम के मेडल लाने की उम्मीद भी बढ़ेगी।

बता दें कि मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 71वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल किया गया। चयन ट्रायल में प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं

स्टेडियम में खिलाड़ियों को देहरादून से आए राष्ट्रीय रेफरी संजीव शर्मा ने रेफरी ट्रेनिंग भी दी। इसमें खिलाड़ियों को रेफरी बनने के बाद किस तरह का बर्ताव करना है और खिलाड़ियों के लिए कैसे निर्णय लेना है, यह सिखाया गया। वहां उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, मिथलेश कुमार, रतीश नायर, वॉलीबाल कोच सुरेश बिष्ट, सुरेश कुमार, बबलू दिवाकर, मनोज सिंह आदि थे।

More From Author

शिमला से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में हार्ट सेल पर शोध

दिल्ली हत्या काण्ड अंजन दास की हत्या कर शव के टुकड़े कर फ़्रिज़ में रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *