Delhi Red Fort blast updates

Delhi Red Fort blast updates: दिल्ली कार विस्फोट मामले में लाल रंग की कार की तलाश में जुटी पुलिस

Delhi Red Fort blast updates: दिल्ली में हुए कार विस्फोट मामले में पहले हुंडई i20 कार की तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि जांच के बाद अब एक लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सभी पुलिस थानों, चौकियों और सीमा चौकियों को इस कार को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के साथ लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट भी मौजूद थी।

दिल्ली पुलिस की पांच टीमें इस कार की तलाश में लगी हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि कार को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

विस्फोट के पीछे की आशंका

डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, यह विस्फोट लाल किले के पास सोमवार शाम को हुआ था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह धमाका शायद आतंकियों में फैली घबराहट और हताशा का नतीजा था।

दरअसल, हाल ही में दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा एजेंसियों ने कई जगह छापेमारी की थी। इन छापों में संदिग्ध आतंकियों के नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी।

समय से पहले फटा बम

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि बम पूरी तरह तैयार नहीं था और समय से पहले फट गया, इसी वजह से उसका असर सीमित रहा। मौके पर कोई गड्ढा या छर्रे नहीं मिले। जांच एजेंसियों का मानना है कि संदिग्धों ने दबाव में आकर जल्दबाजी में धमाका किया।

जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमाका पहले से प्लान किया गया था या अचानक हुआ।

अयोध्या में मिला लावारिस बैग

इधर, अयोध्या में एक लावारिस बैग मिलने से बस स्टेशन के पास अफरा-तफरी मच गई। जांच के बाद पता चला कि बैग किसी महिला का था, जिसमें कैश और महिला के निजी सामान मौजूद थे। माना जा रहा है कि बैग गलती से वहीं छूट गया होगा।

सुरक्षा के मद्देनज़र 25 नवंबर तक अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Read more:- Delhi Red Fort blast updates: दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, राजधानी में सघन तलाशी अभियान जारी

More From Author

DELHI : भूटान से लौटते ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

DELHI BLAST : भीषण विस्फोट की जांच में हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *