विमान में बम होने की फर्जी धमकी: मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किशोर को हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस ने 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तीन विमानों में बम रखे होने की फर्जी धमकी देने के मामले में छत्तीसगढ़ के 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक दुकानदार के साथ वित्तीय विवाद के बाद लड़के ने ‘एक्स’ पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और ये पोस्ट किए। अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न एयरलाइन को जारी फर्जी बम धमकी के सिलसिले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 8) मनीष कलवनिया ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को दी गईं धमकियों के संदेश जारी करने में नाबालिग शामिल नहीं था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कक्षा 11 के इस छात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ से कथित तौर पर तीन पोस्ट किए और विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में एक दुकान मालिक के साथ वित्तीय विवाद का संकेत मिला है। डीसीपी ने कहा कि लड़के को मंगलवार को मुंबई में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और चार दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

More From Author

खिलाड़ी आयोग की प्रमुख मैरी कॉम का आरोप, आईओए हमारे सुझावों को नजरअंदाज करता है

खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा 2024’ का किया शुभारंभ