Fiji: प्रधानमंत्री मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है. फिजी देश के प्रधानंत्री सित्वनी राबुका द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान: “कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी” से सम्मानित किया गया है. गौर करने वाली बात ये है कि आज तक गिने-चुने गैर-फिजी लोगों को ही यह सम्मान मिला है. ऐसे में भारत के लिए इस सम्मान का अलग महत्व है. इसी के साथ रिपब्लिक ऑफ़ पलाऊ ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को रिपब्लिक ऑफ़ पलाऊ ने एबाक्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया।

पीएम मोदी को ये दोनों अवॉर्ड पापुआ न्यू गिनी में ही दिए गए हैं. पीएमओ इंडिया ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें लिखा है कि पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स, जूनियर ने प्रधानमंत्री को भेंट दी. पीएम नरेंद्र मोदी एबकल के साथ. यह पलाऊ के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है और इसका स्थानीय संस्कृति से गहरा संबंध है जो कि नेतृत्व और ज्ञान का भी प्रतीक है।

More From Author

Srinagar: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज से शुरू होगी G20 की बैठक

बड़ी ख़बर : सीएम धामी ने प्रदेश में सरकारी जमीन पर सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *