Garib Rath Fire

Garib Rath Fire: अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जले, सभी यात्री सुरक्षित

Garib Rath Fire: अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) में शनिवार सुबह आग लग गई। यह हादसा पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर हुआ। आग से ट्रेन के तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ, जब ट्रेन ने सरहिंद स्टेशन पार किया ही था। ट्रेन की 19 नंबर एसी बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने शोर मचाकर रेलवे कर्मचारियों को जानकारी दी। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और यात्रियों को बाहर निकालने के निर्देश दिए।

आग धीरे-धीरे तीन डिब्बों तक फैल गई। कुछ यात्रियों ने अपना सामान छोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। इस दौरान अफरातफरी मच गई और कुछ यात्रियों को का सामान जल गया या बोगी में ही छूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद यात्रियों को अन्य डिब्बों में शिफ्ट कर दिया गया।

सरहिंद जीआरपी के एसएचओ रतन लाल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग के कारणों का पता चल सके।

More From Author

rama ekadashi

Rama Ekadashi के मौके पर संगमनगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Train Fire : अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में अचानक लगी आग