Giridih District Badminton Tournament 2026 खेल मंत्री ने किया भव्य उद्घाटन

Giridih District Badminton Tournament 2026: खेल मंत्री ने किया भव्य उद्घाटन

Giridih District Badminton Tournament 2026 – तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन। गिरिडीह स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ राज्य के खेल मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी,नगर आयुक्त, विजय सिंह बिरुवा,वन पदाधिकार मनीष तिवारी,जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला,जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, नवजीवन नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. स्वाति बगड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार, सुनील मोदी,झामुमो के नगर मंत्री रॉकी सिंह,सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पप्पू कुमार,रोहित श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद थे ।

Tournament Highlights: क्या है इस आयोजन की खासियत?

गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

मुख्य Highlights

  • तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
  • करीब 250 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
  • खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
  • इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में हो रहा आयोजन
  • खिलाड़ियों और अभिभावकों की बड़ी भागीदारी

आयोजन में शामिल प्रमुख अतिथि

उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, खेल विभाग के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इससे खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ा।

विवरणजानकारी
आयोजनतीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट
स्थानस्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, गिरिडीह
उद्घाटनराज्य के खेल मंत्री
प्रतिभागीलगभग 250 खिलाड़ी
आयोजकजिला बैडमिंटन संघ एवं नवजीवन नर्सिंग होम

गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, लाभ उठाने की अपील

गिरिडीह सड़क निर्माण घोटाला: ₹5 करोड़ की सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

FAQs

Q1. गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट कितने दिनों का है?
यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है।

Q2. प्रतियोगिता में कितने खिलाड़ी भाग ले रहे हैं?
करीब 250 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं।

Q3. टूर्नामेंट का उद्घाटन किसने किया?
राज्य के खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

Q4. आयोजन कहां हो रहा है?
स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, गिरिडीह में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

Q5. आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना और जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना।

More From Author

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा पर गोल्ड की उम्मीद, आज भारत जीत सकता है कई मेडल

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा पर गोल्ड की उम्मीद, आज भारत जीत सकता है कई मेडल

Uttarakhand Voter List SIR 2026: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Uttarakhand Voter List SIR 2026: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग