PM Shri Sharda Kanya Middle School Pachamba SMC की पहली बैठक में शिक्षा गुणवत्ता और 15 अगस्त की तैयारियों पर बनी रणनीति

PM Shri Sharda Kanya Middle School Pachamba: SMC की पहली बैठक में शिक्षा गुणवत्ता और 15 अगस्त की तैयारियों पर बनी रणनीति

पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में SMC की पहली बैठक संपन्न

PM Shri Sharda Kanya Middle School Pachamba – पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति की पहली बैठक संपन्न, शिक्षा की गुणवत्ता और 15 अगस्त की तैयारियों पर बनी रणनीति पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा में बुधवार को नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की पहली बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक का संचालन प्रधानाध्यापक सह सचिव अशोक कुमार मिश्रा ने किया। बैठक की शुरुआत नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयोजिका का विद्यालय परिवार, बाल संसद और शिक्षकों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रधानाध्यापक सह सचिव अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, नामांकन एवं आच्छादन, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता, विद्यालय के भावी विकास की कार्ययोजना तथा शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने विद्यालय में अब तक हुए शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।


बैठक में आगामी 80 वां स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विद्यालय क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा ध्वजारोहण के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया।


बैठक में अध्यक्ष सोनी देवी, उपाध्यक्ष रेशमी देवी, संयोजिका काजल देवी, शिक्षक प्रतिनिधि तनु प्रिया एवं स्वीटी कुमारी सहित इंदू देवी, सुशीला देवी, सारिका देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, रूबी देवी, प्रियांशु देवी, राखी देवी, पूजा देवी, शिल्पा देवी, रानी देवी, प्रतिभा देवी तथा अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के अंत में विद्यालय को शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

SMC Meeting में क्या-क्या फैसले लिए गए?

विद्यालय प्रबंधन समिति की पहली बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालय के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्य Highlights

  • 100% छात्र उपस्थिति पर जोर।
  • नए नामांकन और विद्यालय आच्छादन पर चर्चा।
  • MDM की गुणवत्ता सुधारने का निर्णय।
  • 15 अगस्त कार्यक्रम की तैयारी

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

विषयनिर्णय
छात्र उपस्थिति100% उपस्थिति सुनिश्चित करना
नामांकनअधिक से अधिक बच्चों का नामांकन
MDMगुणवत्ता में सुधार और निगरानी
स्वतंत्रता दिवसप्रभात फेरी, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यालय विकासSMC और विद्यालय परिवार का संयुक्त सहयोग

Jharkhand News: गिरिडीह में वज्रपात का कहर, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, 8 गंभीर घायल

JSSC कथित घोटाला: जेएलकेएम का गिरिडीह में धरना, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम

FAQs

Q1. SMC की पहली बैठक कहां आयोजित हुई?
PM Shri Sharda Kanya Middle School, Pachamba में आयोजित हुई।

Q2. बैठक की अध्यक्षता किसने की?
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी देवी ने बैठक की अध्यक्षता की।

Q3. बैठक में किन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई?
100% उपस्थिति, नामांकन, MDM गुणवत्ता, विद्यालय विकास और 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा हुई।

Q4. स्वतंत्रता दिवस के लिए क्या निर्णय लिया गया?
प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

Q5. SMC का मुख्य उद्देश्य क्या है?
विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता, विकास और समुदाय की भागीदारी को मजबूत बनाना।

More From Author

Uttarakhand School Rain Alert भारी बारिश के बीच शिक्षा विभाग अलर्ट, जर्जर स्कूलों में पढ़ाई पर रोक

Uttarakhand School Rain Alert: भारी बारिश के बीच शिक्षा विभाग अलर्ट, जर्जर स्कूलों में पढ़ाई पर रोक

Musafir Cafe Season 2 Confirmed: Vikrant Massey की वापसी, Netflix ने किया बड़ा ऐलान

Musafir Cafe Season 2 Confirmed: Vikrant Massey की वापसी, Netflix ने किया बड़ा ऐलान