Akshay Kumar viral video: गुरुवार को महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं। इस दिन कई बॉलीवुड सितारे और मशहूर हस्तियां वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहीं वोट डालने अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी पहुंचे। मतदान के बाद अक्षय कुमार ने मुंबईवासियों से अपील की, ‘यह वह दिन है जब रिमोट कंट्रोल हमारे हाथों में होता है। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे वोट डालें।’
वोट डालने के बाद अक्षय कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, जब अक्षय कुमार वोट डालकर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक लड़की उनके पास आई और मदद की गुहार लगाने लगी। लड़की ने अक्षय से कहा, ‘मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं, प्लीज मदद कर दो।’ यह सुनकर अक्षय के बॉडीगार्ड लड़की को हटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अक्षय कुमार ने बिना देर किए अपनी दरियादिली दिखाई।
अक्षय कुमार ने लड़की से कहा कि वह अपना फोन नंबर उनके बॉडीगार्ड को दे दें, ताकि वह आगे उनकी मदद कर सकें। यह सुनते ही लड़की इमोशनल हो गई और अक्षय के पैर छूने लगी। अक्षय ने इस पर ध्यान दिया और बॉडीगार्ड से कहा कि वह लड़की का नंबर लिख लें, ताकि वह उसे मदद कर पाएं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वीडियो देखकर यूजर एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई की बात ही अलग है।’
अक्षय कुमार का यह वीडियो न केवल उनके फैंस, बल्कि आम लोगों के दिलों को भी छू गया है। इससे यह भी साबित होता है कि कई बार एक सेलिब्रिटी की मदद से किसी का जीवन बदल सकता है।
Read more:- Nupur Sanon-Stebin Ben के रिसेप्शन में इन सितारों ने लूटी लाइमलाइट

