Hardoi School Gas Leak Update

Hardoi School Gas Leak Update: जहरीली गैस लीक से हरदोई में अफरा-तफरी, बच्चों की हालत बिगड़ी

Hardoi School Gas Leak Update: हरदोई के सण्डीला क्षेत्र स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में अचानक जहरीली गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस जैसी तेज़ गंध फैलते ही स्कूल में मौजूद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। एक दर्जन से अधिक छात्रों ने बेहोश होने लगे व सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, उलझन और आंखों में जलन की शिकायत की।

स्थिति गंभीर होती देख स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने तुरंत बच्चों को बाहर खुले स्थान पर निकाला और परिजनों को सूचना दी। प्रभावित बच्चों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार फ़िलहाल जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन कुछ को निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की घेराबंदी कर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गैस का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह आशंका जताई जा रही है कि पास के किसी औद्योगिक क्षेत्र या केमिकल स्टोर से रिसाव हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढे दस बजे के आसपास अचानक तेज़ गंध फैलने लगी, जिसके बाद बच्चे परेशान होने लगे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं तथा गैस लीक के संभावित स्रोत की खोज की जा रही है। स्कूल को एहतियातन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।

Read more:- Delhi Student Suicide: 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, अभिभावकों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

More From Author

Bihar CM Oath

Bihar CM Oath: PM Modi ने गमछा लहरा कर CM Nitish Kumar को दी बधाई

Saharanpur News

Saharanpur News : फर्जी फेसबुक अकाउंट से लोगों को ठगने की कोशिश, साइबर थाना में मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *