गुलदार के हमले से घायल बालक को देखने पहुंचे Health Minister धन सिंह रावत

गुलदार के हमले से घायल बालक को देखने पहुंचे Health Minister धन सिंह रावत

देहरादून। गुलदार के हमले से घायल बालक को देखने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी की शाम को कैनाल रोड के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेर बहादुर थापा को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। घायल को 108 की मदद से राजकीय दून अस्पताल में भर्ती किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने अस्पताल पहुंच कर घायल बालक के स्वास्थ्य की डाक्टरों से जानकारी प्राप्त की। वहां पर मौजूद भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने घायल बालक के परिवार की माली हालत की जानकारी देने के साथ घायल बालक की समुचित इलाज फ्री में करने की मांग की और यह भी बताया कि पूर्व में सिगली गांव में भी चार वर्षीय बच्चे को गुलदार अपना निवाला बना चुका है और आर्श्चयजनक बात है कि गुलदार शहरों की तरफ भी आने लगे हैं इसलिए शीघ्र से शीघ्र इस गुलदार से जनता को मुक्ति दिलाएं। दून मेडिकल कॉलेज के सीएमएस अनुराग अग्रवाल से भी बालक के प्रफी ईलाज करने का अनुरोध किया।

More From Author

सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड फेंकने को दून पुलिस ने कसी कमर, DSP Arrest

बड़ी खबर : एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने किए उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर