प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रजिस्ट्रेशन न कराने वाली फैक्टरियों के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रजिस्ट्रेशन न कराने वाली फैक्टरियों के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें कि बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन न कराने वाली 1724 फैक्ट्रियों की एनओसी रद्द कर दी थी।

तो  काशीपुर में ऐसी लगभग 195 फैक्टरियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। यह फैक्टरियां अभी तक पीसीबी में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकी हैं। सिर्फ 75 फैक्टरियों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है।

बता दें कि शुरुआती चरण में ऐसी 292 फैक्टरियों के नाम सामने आए। बाद में जांच में पता चला कि लगभग 270 फैक्टरियां ऐसी हैं, जो प्लास्टिक का उपयोग पैकेजिंग में कर रही हैं। इनका पीसीबी में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

और इसी बीच केजीसीसीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उद्यमियों को 20 दिसंबर तक की राहत दी थी। कोर्ट ने कहा कि 20 तारीख तक उद्यमी अपनी फैक्टरी का रजिस्ट्रेशन करा लें। अब यह समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी करीब 195 फैक्टरियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।आवेदन न करने वाली फैक्टरियां जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगी हैं। इसमें समय लगने के कारण वह रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन नहीं कर सकीं हैं

More From Author

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज पर्वतीय क्षेत्रों में बहुमंजिला भवन निर्माण की नीति का प्रस्ताव पर चर्चा

आंदोलनकारी कैबिनेट बैठक में क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव की उम्मीद,जानते है पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *